News Addaa WhatsApp Group

अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के तहसील इकाई की बैठक संपन्न

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jun 8, 2025  |  5:05 PM

78 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के तहसील इकाई की बैठक संपन्न

सुकरौली /कुशीनगर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा संगठन के हाटा तहसील इकाई की बैठक विशाल मैरिज लॉन हाटा में संपन्न हुई। जिसमें तहसील क्षेत्र हाटा सहित अन्य तहसीलों से आए पदाधिकारी तथा जिला कार्यकारिणी के सदस्यों की उपस्थित रही।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर सुदृढ़ीकरण नहीं, भ्रष्टाचार का सुदृढ़ीकरण! भ्रष्टाचार पार्ट (चार)...

बैठक में सर्वसम्मति से सभी ने संगठन के विस्तार,लोगों के सुख-दुख तथा गरीब परिवारों को मदद करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित करने के साथ शुरू हुई। तत्पश्चात विभिन्न स्थानों से आए हुए पदाधिकारी तथा सदस्यों को अंगवस्त्र से सम्मानित करते हुए संगठन के उद्देश्य तथा नीतियों के प्रति विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए पूरे जिले में सदस्यों को जोड़ने के लिए उत्साहित किया।

इस कार्यक्रम मे गोलू मिश्रा,हरिओम मिश्रा, मदन मिश्रा, सक्षम तिवारी, अशोक तिवारी, मनोज तिवारी, आदित्य मिश्रा,पंकज दूबे, विनय ओझा सत्यम पाण्डेय, विनय कुमार शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद

बोदरवार, कुशीनगर :- देश और प्रदेश में स्थित भाजपा की सरकार में विकास की…

कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली
कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली

कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking