कुशीनगर। जनपद में विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाने की दिशा में एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। पिछले माह की 20 तारीख को उप केंद्र से जुड़े बेदूपार और पीपराघाट फीडर के कुछ गांवों की बिजली आपूर्ति को नए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र भैरव नगर से संचालित किया गया था।
हालांकि, बीते एक सप्ताह से दैविक आपदा के चलते भैरव नगर विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई थी, जिससे क्षेत्र के कई ग्राम सभाओं में अंधेरा छा गया था। बिजली बाधित रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
लेकिन विषम परिस्थितियों में भी बिजली विभाग के कर्मियों ने हार नहीं मानी। उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र कुमार मल्ल के नेतृत्व में टीजी-2 मंटू कुमार एवं रंजन राय ने लगातार अथक प्रयास करते हुए तकनीकी खामियों को दूर किया और अंततः आज विद्युत आपूर्ति को सफलतापूर्वक बहाल कर दिया। कई दिनों बाद जैसे ही गांवों में बिजली लौटी, लोगों के चेहरे खिल उठे। घर-घर में फिर से उजाला छा गया और उपभोक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
स्थानीय ग्रामीणों और उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के कर्मियों की मेहनत, समर्पण और जिम्मेदारी की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। यह पूरी घटना एक बार फिर साबित करती है कि विपरीत परिस्थितियों में भी कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी अपनी लगन और मेहनत से व्यवस्था को पटरी पर ला सकते हैं।
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…
हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…
हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…