News Addaa WhatsApp Group

पुण्यतिथि पर याद किए गए रालोद के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 6, 2026  |  7:25 PM

74 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुण्यतिथि पर याद किए गए रालोद के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह
  • स्व. अजित सिंह का राष्ट्र के विकास में अहम योगदान,: सिया शरण पाण्डेय

हाटा कुशीनगर । राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व अध्यक्ष एवं देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर रालोद पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

आज की हॉट खबर- “साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल...

बुधवार को हाटा नगर स्थित सिंचाई विभाग के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रालोद के प्रदेश सचिव सिया शरण पाण्डेय ने कहा चौधरी स्व. अजित सिंह का राष्ट्र के विकास में अहम योगदान है। वह सच्चे देश भक्त थे जिन्होंने विकसित भारत की संकल्पना की और किसानों, मजदूरों और आम जन को शिक्षा, सम्मान, रोजगार दिलाने के लिए आजीवन संकल्पित रहे। अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद प्रताप कुंवर ने कहा कि स्व. अजित सिंह अपने पिता चौधरी चरण सिंह के बताए मार्ग पर चलकर देश के विकास में योगदान दिया। वह महान व्यक्तित्व के धनी थे और प्रखर राजनेता व विचारक थे। वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलकर खुशहाल भारत निर्माण का संकल्प लिया।

इस दौरान विन्देश्वर निगम, भगवान दयाल विश्वकर्मा, बनारसी प्रजापति, श्रीकांत प्रजापति, हसुरुननिशा, रामदुलारे गौड, सच्चिदानंद गिरी, महेंद्र लाल श्रीवास्तव, पंकज पासवान, धर्मेंद्र राजभर, हरिकेश कुमार, हरी कसेरा, गिरीश पांडेय, गणेश प्रसाद, सुरेश शाही आदि सहित लोगों ने स्व सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

संबंधित खबरें
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन

आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…

“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”
“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…

अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज

कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…

प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking