News Addaa WhatsApp Group Join करें

उपजिलाधिकारी के आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए परिजन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 6, 2026  |  8:11 PM

465 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
उपजिलाधिकारी के आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए परिजन WhatsApp

हाटा/कुशीनगर । कोतवाली क्षेत्र के सीएचसी देवतहां में मंगलवार को अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के कोटवा गाव निवासी बृजेंद्र सिंह के तेरह वर्षीय नितेश सिंह को सर्पदंश के बाद इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी।किशोर की मौत से हालात बेकाबू हो गया था। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की और डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी ग्रामीणों की धक्का-मुक्की हुई। हालात काबू करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा था। बुधवार को परिजन हाटा थाने पहुंचे और डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने व बर्खास्तगी की मांग करते हुए करीब दो घंटे तक डटे रहे। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह और कोतवाल संजय दुबे ने समझाकर लोगों को शांत कराया।

आपके लिए और..- 24 घंटे में मिला लापता किशोर, कप्तानगंज पुलिस ने परिजनों...

उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि सर्पदंश से हुई मौत पर शासन की ओर से आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी और पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी मिलेगा साथ ही पूरे मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजन शव का दाह संस्कार करने को राजी हो गए। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण
थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking