News Addaa WhatsApp Group Join करें

अंतरजनपदीय गो-तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी सफलता

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 1, 2025  |  8:26 PM

255 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अंतरजनपदीय गो-तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी सफलता WhatsApp
Responsive image
कुशीनगर (नगर संवाद )। थाना पटहेरवा पुलिस ने गोवध एवं गो-तस्करी के मामले में वांछित चल रहे एक अंतरजनपदीय अभियुक्त को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  केशव कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 01.11.2025 को पटहेरवा पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 307/2024 धारा 109/61(2) बीएनएस एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 में वांछित अभियुक्त दुष्यन्त चौधरी पुत्र सूखा सिंह, निवासी हिमायूपुर बहेरी ब्राह्मण, थाना भोजपुर, जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी।
पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशों पर जिले में गो-तस्करी और गौवंश से संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान संचालित है। इसी क्रम में थाना पटहेरवा ने एक और फरार आरोपी को पकड़कर कार्रवाई को आगे बढ़ाया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेराम सिंह यादव, थाना पटहेरवा,उप निरीक्षक मनेज कुमार वर्मा, थाना पटहेरवा, का0 मुलायम यादव, थाना पटहेरवा,का0 प्रमोद कुमार, थाना पटहेरवा प्रमुख हैं।
थानाध्यक्ष विनय बोले:
थानाध्यक्ष पटहेरवा विनय कुमार मिश्र ने इस संवाददाता को बताया कि  फरार आरोपियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking