News Addaa WhatsApp Group Join करें

घोर कलयुग में श्रीमद्भागवत महापुराण के श्रवणमात्र से संसाररूपी भव सागर से मिल सकती है मुक्ति-अनुराग कृष्ण शास्त्री -श्रीमद्भागवत कथा का तीसरा दिन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 1, 2025  |  7:41 PM

224 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
घोर कलयुग में श्रीमद्भागवत महापुराण के श्रवणमात्र से संसाररूपी भव सागर से मिल सकती है मुक्ति-अनुराग कृष्ण शास्त्री -श्रीमद्भागवत कथा का तीसरा दिन WhatsApp
Responsive image

कसया,कुशीनगर।
स्थानीय नगरपालिका परिषद के वार्ड नं 15 वीर सावरकर नगर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के मुख्य यजमान सेवानिवृत्त प्रवक्ता मधुसूदन मिश्र एवं उनकी धर्मपत्नी नगावली देवी के निज निवास पर कथा के तीसरे दिन कथावाचक अनुराग कृष्ण शास्त्री जी महाराज बृंदावन धाम वाले ने श्रीमद्भागवत के महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि इस घोर कलयुग में श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र ही इस संसार रूपी भव सागर से मिल सकती है मुक्ति। उन्होंने तीसरे दिन की कथा में भक्त प्रह्लाद का वर्णन करते हुए कहा कि भक्त हो तो प्रह्लाद जैसा जिसने अपने जीवन में सब मोह माया को त्याग कर नारायण की भक्ति में डूबे रहे। स्वयं नारायण को भक्त की रक्षा हेतु खम्बे से नरसिंह के रूप में अवतरित होना पड़ा। उन्होंने राजा जड़ भरत की कथा को विस्तारपूर्वक बताते हुये कहा कि जड़ भरत ऐसा प्रतापी एवं आध्यात्मिक राजा पूरे जम्बू दीप में कोई नही था। जड़ भरत ही अपने आध्यत्मिक शक्ति एवं ईश्वरी प्रेरणा से अपने पूर्व के तीन जन्मों के बारे में जानते थे।
कथा के चौथे दिन भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव का उत्सव मनाया जाएगा एवं उनके जन्म की कथा का वर्णन किया जायेगा।
इस दौरान पंडित दिनेश त्रिपाठी,ब्रदीनाथ पांडेय,आशुतोष मिश्र,अनुपम मिश्र,बलिराम सिंह,सुशील मिश्र,आरिव मिश्र,प्रतापनारायण तिवारी,अंजलि मिश्र,नम्रता मिश्र,रितु मिश्र,अवनी मिश्र,अर्चना तिवारी,बावूनन्द राय,अवधेश तिवारी,मोहित पांडेय,धीरज पांडेय,अनुराग चौबे आदि उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking