News Addaa WhatsApp Group Join करें

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद गोरक्ष प्रान्त का वार्षिक सम्मलेन सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 29, 2023  |  7:39 PM

244 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद गोरक्ष प्रान्त का वार्षिक सम्मलेन सम्पन्न WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर । अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद उत्तर प्रदेश गोरक्ष प्रान्त का वार्षिक सम्मलेन रविवार क़ो बुद्ध स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के भंते चंद्र मणि हाल में आयोजित की गयी l जिसमे गोरखपुर,बस्ती मंडल सहित प्रदेश के पूर्व सैनिक व शहीद सैनिको के परिवार की महिलाएं भी उपस्थित रहीं l कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन व बंदे मातरम गीत से किया गया l पूर्व सैनिको की वीर नारियो क़ो अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया l तत्पश्चात  अतिथियों का माल्यार्पण क़र स्वागत किया गया l स्वागत भाषण कर्नल एसपी गोरखपुर जनपद संन्योजीका विमला शर्मा ने किया और कहा कि कोई भी संगठन तभी परिपूर्ण होता है जब उसमें मातृ शक्ति कि उपस्थिति होl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विग्रेडियर गोविन्द मिश्र ने  कहा कि आज  विश्व में जो अशांति का  माहौल बन रहा है, उससे भारत देश भी अछूता नहीं रहेगा l अभी विश्व में युक्रेन व रूस के बीच युद्ध चल ही रहा हैं कि इजरायल और फ्लिस्तीन में भी शुरू हो गया हैं, जो वैश्विक अशांति का संकेत दे रहा हैं l

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

जिससे  पूरा विश्व प्रभावित होगा l हमारे मोबाइल के व्हाट्सअप, इंस्टाग्राम व शोसल मिडिया पर किसी भी प्रकार का देश विरोधी सन्देश आता हैं, वह आपका ध्यान भटकाने के लिए आता हैं, उसको कहीं भी शेयर न करें l  ये अफवाहे हैं, जो देश व समाज क़ो विभाजन की ओर लें जाएगा l हमारा संगठन 25वर्ष से पुराना संगठन हो गया हैं, सरकार की मान्यता मील चुका हैं l यह संस्था हर मामले में आप की सहायता क़र सकता हैं l हम लोगो के सुझाव से सरकार द्वारा बहुत कुछ निर्णय लिया जा रहा हैं l पूर्व सैनिको का ये संगठन उत्तम संगठन हैं l हर समस्या का समाधान संगठन करेगा, हम मील जुलकर अपनी समस्याओ का समाधान संगठन के माध्यम से कराएँगे l विशिष्ट अतिथि बुद्ध पीजी कॉलेज के प्रबंध समिति के सचिव वीरेंद्र सिंह आहलुवालिया, अध्यक्षता कर्नल एसपी सिंह व संचालन कर्नल रामाश्रय मिश्र ने किया l आभार व्यक्त जिलाध्यक्ष कुशीनगर एसपी सिंह ने किया l  इस दौरान कार्यक्रम में  नगरपालिका अध्यक्ष कुशीनगर प्रतिनिधि राकेश जायसवाल क़ो पूर्व सैनिको ने भगवान बुद्ध  की प्रतिमा व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया l

कैप्टन भाषकर पाण्डेय, सूबेदार मेजर नित्यानंद तिवारी, एमपीओ (नेवी) शशिभूषण शर्मा, विंग कमाण्डर पीडी शुक्ल, कर्नल ऐपी पाण्डेय, वीर नारी प्रभावती देवी, सोनाली देवी, सीमा मिश्रा, बहुला देवी, शान्ति देवी, नायक रामसूरत पाण्डेय, सूबेदार सुरेश चंद्र पाण्डेय, यदुनन्दन मिश्र, कैप्टन शमशुद्दीन, शिक्षक सेना के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता आदि सहित सैकड़ो की संख्या में  पूर्व सैनिक उपस्थित रहें l  

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…

रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking