News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: बौद्ध भिक्षुओ ने किया कठिन चीवर दान…हाथी -घोड़ा, गाजे-बाजे व भब्य झाकियों के साथ निकली बुद्ध की शोभा यात्रा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 29, 2023  |  7:37 PM

115 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: बौद्ध भिक्षुओ ने किया कठिन चीवर दान…हाथी -घोड़ा, गाजे-बाजे व भब्य झाकियों के साथ निकली बुद्ध की शोभा यात्रा

कसया/कुशीनगर । कुशीनगर में रविवार को बौद्ध भिक्षुओ द्वारा कठिन चीवर दान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भंते रत्निका, अंतरराष्ट्रीय पहलवान रामाश्रय यादव व पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रमा यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर व भंते नंदरत्न व भंते महेंद्र थेरो ने बुद्ध वंदना से किया।

आपके लिए और..- कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से...

इस दौरान सैकड़ों गरीबों को भोजन व कंबल आदि दान किया गया।लगभग 500 बौद्ध भिक्षुओं में चीवर व खाद्य सामग्री भी वितरण किया गया। धम्म देशना में विहराधिपति भंते महेंद्र थेरो ने कहा कि–आश्विन पूर्णिमा से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक उपासक उपासिकाओ के द्वारा दैनिक उपयोग के सामग्री सहित चीवर दान करने का विशेष महत्व है। भगवान बुद्ध ने भी त्रैमासिक वर्षा वास व्यतीत किया। और बौद्ध भिक्षुओं को भी वर्षा काल में किसी ऊंचे स्थान पर रहकर पूजा, अर्चना, ध्यान, साधना, और पंचशील का पालन करने का उपदेश दिया। इसी परंपरा के अनुसार वर्षा वास के बाद विभिन्न महाविहारो में चीवर दान समारोह का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा पूर्व एम एल सी महेंद्र यादव, अंतराष्ट्रीय पहलवान रामाश्रय यादव, पूर्व प्रत्याशी राजेश प्रताप राव, मुन्ना यादव, पुरंदर प्रताप यादव आदि ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम के पूर्व भंते ज्ञानेश्वर बुद्ध विहार से भगवान बुद्ध की रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा के साथ सैकड़ों श्रद्धालु गाजे बाजे हाथी घोड़े के साथ नाचते गाते चल रहे थे। यात्रा कुशीनगर मुख्य गेट से होते हुए रामाभार स्तूप तक गया। जहां पूजा अर्चना व परिक्रमा करने के बाद वापस मन्दिर पर आकर समाप्त हो गया।कार्यक्रम का संचालन डा. नंद रत्न थेरो एवं मजीबुल्ला राही ने किया।

इस अवसर पर डा. मैनेजर यादव, डा. संजय कुमार सिंह, विनायक यादव, संतोष यदुवंशी, चंद्रजीत यादव, एजाज अहमद, शौकत अली, सहित सैकड़ों की संख्या में बौद्ध श्रद्धालु मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…

कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल
कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल

कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…

कागजों में विकास, जमीन पर पानी’! हफुआ चतुर्भुज मनरेगा प्रकरण की जांच शुरू, अब कार्रवाई का इंतजार
कागजों में विकास, जमीन पर पानी’! हफुआ चतुर्भुज मनरेगा प्रकरण की जांच शुरू, अब कार्रवाई का इंतजार

कुशीनगर। सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में मनरेगा के तहत कराए…

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी

खड्डा, कुशीनगर। विकास खंड खड्डा के ग्राम सभा भुजौली स्थित शक्ति केंद्र भुजौली के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking