News Addaa WhatsApp Group Join करें

भरत मिलाप व राम राज्याभिषेक को देख आनंदित हुए दर्शक

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Oct 29, 2023  |  7:41 PM

181 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भरत मिलाप व राम राज्याभिषेक को देख आनंदित हुए दर्शक WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंण्ड क्षेत्र अंतर्गत बलुआ मे लगने वाला प्राचीन ऐतिहासिक मेले के दूसरे दिन रविवार को रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित भरत मिलाप एवं श्री प्रभु राम राज्याभिषेक राज गद्दी कार्यक्रम का कलाकारों ने शानदार मंचन किया।

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

इस दौरान जयश्रीराम के जयकारों से समूचा मेला परिसर गुंजायमान हो उठा।बीते शनिवार को रावण दहन के साथ प्रारंभ हुए इस मिले का शनिवार को भरत मिलाप के साथ समापन हो गया।रामलीला मैदान पर कलाकारों ने प्रभु श्री राम और भरत के मिलन का मंचन किया मंचन में परे भूमि नहीं उठत उठाए बर करि कृपा सिंधु उर लाए। भरत जी पृथ्वी पर पड़े हैं उठाए नहीं उठ रहे हैं, तब प्रभु श्री राम उन्हें जबरदस्ती उठाकर हृदय से लगा लेते हैं, प्रभु श्रीराम द्वारा भरत को हृदय से लगाने पर सारा पंडाल जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।उसके उपरांत प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक का सुंदर मंचन किया गया। प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि कीन्हा पुनि सब बिप्रन्ह आयुष दीन्हा। सबसे पहले मुनि वशिष्ठ जी ने प्रभु श्री राम का तिलक किया उसके उपरांत सभी को तिलक करने की आज्ञा प्रदान की मेला आयोजक अभय प्रताप सिह एवं कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान श्री राम का राज्याभिषेक किया।राज्याभिषेक के समय भगवान श्री राम के जयकारों से मेला पंडाल गूंज उठा और लोगों ने पुष्प वर्षा कर भगवान श्री राम के जयकारे लगाये।

इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान अभय प्रताप सिह संजय प्रताप सिह सौरभ सिह धीरज सिह रामरेखा सिह सोनू पाण्डेय मंगल पाण्डेय सत्यम पाण्डेय सहित अन्य दर्शक लोग उपस्थि रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking