News Addaa WhatsApp Group Join करें

अस्तगामी सूर्य के अर्घ्य के लिए घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़ , लोक आस्था घाटों पर भारी

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 27, 2025  |  8:42 PM

220 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अस्तगामी सूर्य के अर्घ्य के लिए घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़ , लोक आस्था घाटों पर भारी WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा के जटाशंकर एवं मानसरोवर पोखरे पर आस्था का सैलाब

खड्डा, कुशीनगर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजन के अवसर पर सोमवार की सायं ब्रती महिलाओं द्वारा अस्तगामी सूर्य को विशेष पूजन- अर्चन के साथ अर्घ्य देने के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छठ का यह पर्व बच्चों और पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। खड्डा कस्बे के जटाशंकर पोखरे और मानसरोवर पोखरे को काफी शानदार तरीके से सजाया संवारा गया है जहां सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक विवेकानंद पाण्डेय, नगर अध्यक्ष संगीता वर्मा एवं भाजपा नेता दुर्गेश्वर वर्मा शामिल होकर पूजन अर्चन एवं महाआरती में शामिल होकर लोक मंगल की कामना की।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

पूजा के लिए सभी छठ घाटों को एक सप्ताह पहले से ही साफ-सफाई कर दुल्हन की तरह सजाया गया था। शाम 4 बजे से ही महिलाएं सोलह श्रृंगार कर छठ मैया की पूजा करने और अर्घ्य देने के लिए घाटों पर पहुंचना शुरू हो गई थीं। महिलाओं ने छठ मैया के मांगलिक गीत कांच ही बांस के बहेंगवा… और अन्य मंगल गीत गाते हुए पूजा की। उन्होंने अक्षत, दूर्वा, फल, फूल, नींबू, नारियल, मूली, बोड़ा, गन्ना, शरीफा, केला और अरघा पत्ता जैसे विभिन्न सामानों से विधि विधान से पूजन किया और पानी में खड़े होकर अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य दे परिवार की मंगल कामना की। इसी तरह छितौनी नगर पंचायत के विभिन्न घाटों पर रंग बिरंगी रोशनी और घाटों के बीच नगर अध्यक्ष अशोक निषाद ने नगर के महिलाओं एवं नगरवासियों के साथ शामिल होकर पूजन अर्चन किया। शाम 5 बजे तक ग्रामीण क्षेत्रों के सोहरौना, मदनपुर, लक्ष्मीपुर लखुआ, विशुनपुरा, कोप जंगल, मठिया बुजुर्ग, हीरा छपरा, एकडंगी, बरवारतनपुर, नौगांवा, भुजौली, नेबुआ, नौरंगिया जैसे गांवों के छठ घाटों पर मेले जैसा दृश्य देखने को मिला। इस दौरान पुरुषों ने भी महिलाओं को पूजा में सहयोग किया। सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद ने समस्त ब्रती महिलाओं को मंगल शुभकामनाएं देते हुए छठी मईया से लोक कल्याण की कामना की।

अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं घर लौटी और पुनः मध्य रात्रि 2 बजे से उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए छठ घाटों पर पहुंचेंगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह जगह विशेष सतर्कता बरती गईं, महिला पुलिस सहित अग्निशमन आदि विशेष सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking