News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : दरोगा पर गिरी गाज, एसपी ने किया लाइन हाजिर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 27, 2025  |  9:31 PM

199 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : दरोगा पर गिरी गाज, एसपी ने किया लाइन हाजिर WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । जिले के खड्डा थाना क्षेत्र से करीब 82 दिन पूर्व लापता हुई एक किशोरी का अब तक कोई सुराग न मिलने पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने कड़ा कदम उठाया है। मामले की विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी केशव कुमार ने उप निरीक्षक संजय प्रजापति को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

जानकारी के अनुसार, खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की लगभग ढाई महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। मामले में परिजनों ने थाना खड्डा में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए कई बार पुलिस अधिकारियों से उसकी तलाश की गुहार लगाई थी। परिजनों का आरोप था कि विवेचक ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिससे 82 दिन बीत जाने के बाद भी लड़की का कोई पता नहीं चल सका।

परिजनों की लगातार शिकायतों और जांच में मिली लापरवाही की पुष्टि के बाद पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने रविवार को कार्रवाई करते हुए संबंधित दरोगा को लाइन हाजिर करने के आदेश जारी कर दिए।

एसपी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि गंभीर मामलों की विवेचना में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने थानाध्यक्षों और विवेचकों को निर्देशित किया है कि गुमशुदगी से संबंधित मामलों को प्राथमिकता पर लेकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking