News Addaa WhatsApp Group Join करें

रेलवे स्टेशन पर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह की टीम की बड़ी सफलता

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 27, 2025  |  4:25 PM

272 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रेलवे स्टेशन पर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह की टीम की बड़ी सफलता WhatsApp
Responsive image

गोरखपुर। पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र (IPS) तथा पुलिस उपाधीक्षक रेलवे विनोद कुमार (PPS) के कुशल निर्देशन में, प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में जीआरपी गोरखपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों के सामान की चोरी करने वाले शातिर चोर को एण्टी जहरखुरानी टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

जानकारी रहे कि प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अशोक कुमार, उ0नि0 अरविन्द कुमार, हे0का0 आकाश सिंह तथा का0 सुधीर यादव की टीम द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना पर यह कार्रवाई की गई।दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन गोरखपुर के घड़ी गेट के पास भाप इंजन के पीछे एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी का सामान लेकर बैठा है और बेचने की फिराक में है। सूचना पर विश्वास करते हुए प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान अमित राय पुत्र स्व. मान्धाता राय निवासी पाली थाना बासगांव जनपद गोरखपुर (उम्र 28 वर्ष) को पकड़ लिया गया।गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से एक लेडीज पर्स तथा ₹2200 नगद बरामद हुआ, जो कि मुकदमा संख्या 246/2025 धारा 305(सी) बीएनएस से संबंधित चोरी का माल पाया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के पूछताछ में हुआ खुलासा गिरफ्तार अभियुक्त अमित राय ने किया कि वह अपने खर्च चलाने के लिए चलती ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर यात्रियों के सामान की चोरी करता है। चोरी का माल और मोबाइल वह मौके पर ही बेच देता है और प्राप्त धनराशि से अपना जीवनयापन करता है।

प्रभारी निरीक्षक की रणनीति से अपराधियों में खौफ :

प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में जीआरपी गोरखपुर द्वारा लगातार चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान और एण्टी-जहरखुरानी टीम की सक्रियता से रेलवे स्टेशन क्षेत्र में चोरी, लूट व जहरखुरानी जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगा है।
स्थानीय यात्रियों व रेलवे प्रशासन ने भी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।जीआरपी गोरखपुर की यह कार्रवाई न केवल रेलवे यात्रियों के लिए सुरक्षा का भरोसा बढ़ाती है, बल्कि यह दर्शाती है कि प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव

गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking