News Addaa WhatsApp Group

अवैध बालू कारोबार पर करारा वार: सेवरही पुलिस ने तीन ट्रक किये सीज

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 8, 2025  |  4:12 PM

517 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अवैध बालू कारोबार पर करारा वार: सेवरही पुलिस ने तीन ट्रक किये सीज

कुशीनगर। जनपद के थाना सेवरही क्षेत्र अंतर्गत 08 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 9 बजे बनरहा मोड़ के पास पुलिस ने अवैध बालू परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाल बालू लदे तीन ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया। जांच के दौरान किसी भी चालक द्वारा कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

आज की हॉट खबर- -लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी...

पुलिस द्वारा जिन वाहनों को सीज किया गया, उनका विवरण इस प्रकार है ट्रक संख्या UP57T3394, चालक मुकुल यादव पुत्र लालबाबू यादव, निवासी हरिहरपुर वार्ड नं-01, थाना तमकुहीराज, जनपद कुशीनगर। ट्रक संख्या UP53ET1539, चालक स्वामीनाथ पुत्र वैजनाथ, निवासी मड्रुरही, थाना विशुनपुरा, जनपद कुशीनगर,ट्रक संख्या UP53ET0845, चालक सेराज अंसारी पुत्र हबीब अंसारी, निवासी सोहगौरा, थाना चौक बाजार, जनपद महाराजगंज द्वारा ओभर लोड लाल बालू का कोई आवश्यक कागजात प्रस्तुत मौके पर नहीं किया गया।जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि तीनों ट्रक ओवरलोड थे और बिना किसी वैध प्रपत्र के लाल बालू का परिवहन किया जा रहा था।

थानाध्यक्ष सेवरही धीरेन्द्र कुमार राय ने “न्यूज अड्डा” बताया कि तीनों वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज कर दिया गया है। साथ ही खनन विभाग एवं आरटीओ विभाग को दूरभाष के माध्यम से सूचना दे दी गई है तथा नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। प्रशासनिक सख्ती को देखते हुए क्षेत्र में अवैध खनन पर नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है।

संबंधित खबरें
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 
हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 

बोदरवार,कुशीनगर : – क्षेत्र के ग्राम सभा भलुही में ग्रामीणों द्वारा आयोजित नौ दिवसीय…

-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित
-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित

पड़रौना,कुशीनगर। रविवार को सीएमओ सभागार में बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की जनपद ईकाई का…

“चौपाल से चौक तक मिशन शक्ति का संदेश: तरयासुजान पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक”
“चौपाल से चौक तक मिशन शक्ति का संदेश: तरयासुजान पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक”

कुशीनगर। महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तरयासुजान पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking