मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली को प्लास्टिक के प्रयोग से मुक्त करने के लिए मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली में हाथों में बैनर लिए कर्मचारी जागरूकता संबंधित नारे लगाते हुए कतारबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहे थे।
रैली में सभी नागरिकों, दुकानदारों से प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील की जा रही थी।यह रैली हरिओम चौक से मेन चौराहा, किसान इंटर कालेज सहित मथौली कस्बा का भ्रमण करने के बाद चेयरमैंन नवरंग सिंह ने नागरिकों से अपील किया की प्लास्टिक का उपयोग नही करें। वही व्यापारियों से अपील किया गया कि आप लोग भी ग्राहकों से कपड़े का थैला साथ में लाने का आग्रह करें। कोई भी दुकानदार प्लास्टिक में सामग्री की बिक्री न करें ।चेयरमैन,सभासदों तथा उपस्थित नागरिकों ने प्लास्टिक के प्रयोग न करने के लिए शपथ लिया।
इस दौरान लिपिक हरे राम शर्मा, मुकेश प्रसाद,सभासद प्रिंस जायसवाल, रविन्द्र सैनी, प्रिंस मद्धेशिया, मानवेन्द्र सिंह, दिनेश राव, विवेक चौबे, महेंद्र यादव,बसंत ,मोहन साहनी,उमेश पासवान,पारस साहनी, धर्मराज चौरसिया , विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…
हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…