कुशीनगर। जनपद में गोवध और उससे जुड़े अपराधों पर पूर्ण विराम लगाने के संकल्प के साथ कार्रवाई करते हुए कुशीनगर पुलिस ने पहली बार ऐसा बड़ा कदम उठाया है, जिसने अपराधियों के पूरे नेटवर्क में हड़कंप मचा दिया है।
गोवध निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार अभियुक्तों के लिए बार-बार फर्जी हलफनामा और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमानत दिलाने वाले 12 जमानतदारों की पोल खुलते ही थाना कसया में उनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार द्वारा जनपद में गोवध तथा इससे संबंधित अपराधों पर पूरी तरह अंकुश लगाने और कानून का उल्लंघन करने वालों पर कठोरतम कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश पहले ही जारी किए गए थे।इसी क्रम में गोवध अधिनियम के अभियुक्तों के जमानतदारों की गहन सत्यापन प्रक्रिया चलाई जा रही थी। जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि कुछ व्यक्ति सुनियोजित तरीके से बार-बार फर्जी कागजात तैयार कर जिला न्यायालय में प्रस्तुत कर गोवध अभियुक्तों को जमानत दिलाते रहे और जमानत की शर्तों का खुला उल्लंघन भी किया।
एसपी के आदेश पर दर्ज हुई FIR : तथ्यों के संज्ञान में आने के बाद एसपी कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर थाना कसया में निम्नांकित 12 जमानतदारों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।जमानतदार और जमानत लेने की संख्या क्रम नाम पता जमानत की संख्या पढ़िए :. 1 रितेश पुत्र रामकिशुन वार्ड नं.24 कसया 39 बार
2 मुकेश पुत्र शारदा सबया कसया 32 बार
3 दहारी पुत्र खेदू सबया कसया 30 बार
4 खदेरू पुत्र बनवारी वार्ड नं.3 जवाहर नगर 28 बार
5 राजेन्द्र सिंह पुत्र तेज प्रताप सिंह सबया कसया 24 बार
6 अवधेश पुत्र तपसी वार्ड नं.13 कसबा 23 बार
7 जनार्दन पुत्र हरि उर्फ हरिनरायण बरवा जंगल 13 बार
8 सुरेश कुशवाहा पुत्र अलगू कुशवाहा सिरसिया कुईया 12 बार
9 श्रीकिशुन उर्फ श्रीकृष्ण पुत्र महावीर वार्ड नं.27 सिरसिया खोहिया 12 बार
10 जगरूप पुत्र खेदू सबया 10 बार
11 महेंद्र पुत्र प्रसादी उर्फ रामप्रसाद सपहा 10 बार
12 कमलेश पुत्र बुटाई सबया 09 बार
पुलिस के अनुसार, इन सभी जमानतदारों ने बार-बार कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत कर न्यायालय को भ्रमित किया और जमानत की शर्तों का भी पालन नहीं कराया। इससे गोवध में संलिप्त आरोपी लगातार बाहर आते रहे और अपराध का सिलसिला जारी रहा।
यहां बताना चाहूंगा कि जांच आगे और बढ़ेगी ,सहयोगियों पर भी गिरेगी गाज कुशीनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई केवल शुरुआत है। विवेचना में शामिल किए जा रहे सभी अन्य व्यक्तियों जो दस्तावेज तैयार करने, उपलब्ध कराने या अपराध में किसी भी तरह सहायक रहे हैं की भूमिका की गहन जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई तय है।
एसपी कुशीनगर केशव कुमार का संदेश स्पष्ट है कि गोवध अधिनियम का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,फर्जी दस्तावेज पेश कर न्यायालय को गुमराह करने वालों पर भी कार्रवाई के जद में रहेंगे। अपराध नेटवर्क को हर स्तर पर तोड़ने की रणनीति रहेगी,कुशीनगर पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों, जमानत दलालों और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने वाले पूरे गिरोह में दहशत फैल गई है।जनपद में कानून व्यवस्था और गो-संरक्षण के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का यह सख्त तेवर साफ दिख रहा है।
कुशीनगर। शनिवार को जनपद के तरयासुजान थाना परिसर में आगामी त्यौहार ईद व रामनवमी…
हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…
हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…
सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…