News Addaa WhatsApp Group

स्वच्छता अभियान के तहत बीईओ व शिक्षकों ने किया श्रमदान

सुनील नीलम

Reported By:

Oct 1, 2023  |  4:57 PM

54 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
स्वच्छता अभियान के तहत बीईओ व शिक्षकों ने किया श्रमदान

कुशीनगर । स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को दुदही बीआरसी परिसर में बीईओ, शिक्षकों व छात्रों ने श्रमदान करते हुए साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

श्रमदान के दौरान फावड़े से कचरा व मिट्टी को हटाया, घास-फूस को काटकर साफ-सफाई की। सड़क पर पड़ी प्लास्टिक की थैलियां व रैपर उठाकर लोगों को जागरूक किया। बीईओ देवमुनि वर्मा ने कहा कि शासन के निर्देश पर एक तारीख एक घंटे श्रमदान अभियान के क्रम में बीआरसी परिसर में सफाई अभियान चलाया गया।
इस अभियान के जरिए आमजन को साफ सफाई के प्रति जागरूक करना है।

प्रधानाध्यापक विद्या सिंह, नूर आलम आदि शिक्षकों ने फावड़ा व झाड़ू की मदद से परिसर की सफाई की। इसके पूर्व छात्रों ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभातफेरी निकाल लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking