News Addaa WhatsApp Group Join करें

भाजपा ने शुरू की संविधान गौरव अभियान को उत्सव के रुप मनाने के लिए तैयारी बैठक

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 8, 2025  |  7:36 PM

90 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भाजपा ने शुरू की संविधान गौरव अभियान को उत्सव के रुप मनाने के लिए तैयारी बैठक

रामकोला/कुशीनगर । संविधान गौरव अभियान को लेकर रामकोला कांशीराम आवास निकट सामुदायिक भवन में स्थानीय भाजपा मण्डल के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अभियान को उत्सव के रूप में मनाने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता दरोगा कुवंर सिंह, राधे श्याम दीक्षित ने संबोधित किया।

आज की हॉट खबर- एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी…...

पूर्व विधायक मदन गोविंद राव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान को निर्मित हुए 75 वर्ष हो गये। इस अवसर पर संविधान गौरव अभियान को एक उत्सव के रूप में भाजपा द्वारा मनाने की पूरे जोर शोर से तैयारी चल रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा टोली के रूप में संवैधानिक मूल्यों , भाजपा की उपलब्धियों और भाजपा द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की विरासत का सम्मान किये जाने वाले सम्मान के बारे में विस्तृत रूप में जानकारी देनी है। पूर्व विधायक श्री राव ने कहा कि भारत का संविधान जितना लचिला है, उतना ही कठोर है। भाजपा ने बाबा साहब को भारत रत्न और उनके पंच तीर्थ को विकसित कर सम्मान देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस ने नारा दिया इंदिरा इज इंडिया, इंडिया इज इंदिरा तब सत्ता बचाने के लिए इंदिरा ने इमरजेन्सी लगाया तब भी सत्ता नही बच पाई।

इस तरह कांग्रेस ने बाबा साहब के साथ ही संविधान का जितना किया है उतना किसी ने नही किया। अनेकों बार कांग्रेस ने चुनी हुई राज्य सरकारो भंग कर दिया है। विधायक श्री गोंड ने कहा कि बाबा साहेब को 70 साल में कांग्रेस ने सम्मान नही दिया लेकिन भाजपा ने अपने शासनकाल में उन्हें सम्मानित कर दिखा दिया और उनके भावना के तहत समाज के अंतिम व्यक्ति के उदय होने के लिए तमाम कार्यक्रम चलाया। बैठक की संचालन कर रहे जिला प्रतिनिधि अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा के 400 पार के नारा को विपक्ष ने संविधान विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा सत्ता में आते ही संविधान बदल देगी। जबकि भाजपा ने बाबा साहब का उचित सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष मनोहर गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम में पूर्व अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध खरवार ,मण्डल उपाध्यक्ष प्रतीक श्रीवास्तव, मनोज गोविन्द राव, प्रेम तिवारी,दिनेश चन्द, संतोष खरवार, अखिलेश पाठक, दिनेश गोंड, अमित दुबे, अमित गोविंद राव,संदीप भारती, प्रदीप मद्धेशीया, शेष नाथ गोंड, मृत्युंजय पांडेय, मदन मुरारी पांडेय, सत्य पाल गोविन्द राव, जोगी प्रसाद,सिंगासन यादव,गिरीश चंद,शैलेश सिंह विशाल, संजय ,वीरेन्द्र सहित शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्षगण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर : साइबर ठगी का हुआ ‘रिवर्स अटैक’, पीड़ित को मिले पूरे 80 हजार
कुशीनगर : साइबर ठगी का हुआ ‘रिवर्स अटैक’, पीड़ित को मिले पूरे 80 हजार

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के बढ़ते जाल के बीच कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…

तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के…

एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल
एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल

कुशीनगर। जिले में एक ओर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार अपनी संवेदनशील कार्यशैली, अपराध नियंत्रण,…

डायल-112 टीम पर हमला पड़ा भारी, पुलिस ने एक घंटे में दो हमलावर दबोचे
डायल-112 टीम पर हमला पड़ा भारी, पुलिस ने एक घंटे में दो हमलावर दबोचे

कुशीनगर । जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बिन्दवलिया गांव में डायल-112 की पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking