News Addaa WhatsApp Group

Bhojpuri’s Tadka in IPL 2023/IPL 2023 में भोजपुरी का तड़काः JIO Cinema पर देसी कमेंट्री ने उड़ाया गर्दा, सुनकर फैंस लोटपोट; देखें- वायरल वीडियो

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 1, 2023  |  10:39 AM

2,411 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Bhojpuri’s Tadka in IPL 2023/IPL 2023 में भोजपुरी का तड़काः JIO Cinema पर देसी कमेंट्री ने उड़ाया गर्दा, सुनकर फैंस लोटपोट; देखें- वायरल वीडियो
  • ‘ई का हो, मुंह फोड़बा का..?’ IPL 2023 में भोजपुरी कमेंट्री सुनकर फैंस हुए लोटपोट

आईपीएल 2023 का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. इस मैच में क्रिकेट फैंस को जितना रोमांच देखने को मिला, उससे कहीं ज्यादा मैच की भोजपुरी कमेंट्री ने फैंस का जबरदस्त मनोरंजन किया. दरअसल, शुक्रवार को अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जब सीएसके और जीटी के बीच रोमांचक मुकाबला शुरू हुआ तो पहली बार जियो सिनेमा पर दर्शकों को भोजपुरी कमेंट्री भी सुनने को मिला. जिसका फैंस ने जमकर लुत्फ उठाया. वहीं, अब इसकी कुछ मजेदार क्लीप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे सुनकर सभी लोट-पोट हो रहे हैं.

आज की हॉट खबर- निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन रविवार को

भोजपुरी कमेंट्री सुनकर फैंस हुए लोटपोट

भोजपुरी कमेंट्री ने मैच का मजा लगभग दोगुना कर दिया है. क्रिकेट फैंस भोजपुरी कमेंट्री में देसी भाषा के इस्तेमाल से खूब लोट-पोट हो रहे हैं. आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले के दौरान भोजपुरी कमेंट्री में कभी “ई का हो, मुंह फोड़बा का…?” तो किसी मौके पर “जियs जवान जियs…लहि गईल-लहि गईल” और “अउर हई देखs धोनी के छक्का” सरीखी स्लैंग लैंग्वेज सुनकर फैंस खूब हंसे. कई लोगों ने कमेंट्री सुनने के बाद सोशल मीडिया पर अपना मजेदार अनुभव साझा किया और इस दौरान कुछ यूजर्स ऐसे भी थे, जिन्होंने लाइव मैच की कमेंट्री की रिकॉर्डिंग कर टि्वटर पर पोस्ट की और देखते ही देखते वह वायरल हो गई.

https://twitter.com/dsarcasm97/status/1641831248304939008?s=20

संबंधित खबरें
रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता
रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो…

Aukaat Ke Bahar: एल्विश यादव की नई वेब सीरीज़ OTT पर हुई रिलीज़ – दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता
Aukaat Ke Bahar: एल्विश यादव की नई वेब सीरीज़ OTT पर हुई रिलीज़ – दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता

मशहूर यूट्यूबर और रियलिटी शो विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) अपनी वेब सीरीज़ “Aukaat…

चलो रे डोली उठाओ कहार भोजपुरी फिल्म की शुटिंग की हुई शुरूआत 
चलो रे डोली उठाओ कहार भोजपुरी फिल्म की शुटिंग की हुई शुरूआत 

कुशीनगर।जनपद के अहिरौली बाजार क्षेत्र के जगदीशपुर में भोजपुरी फिल्म ‘चलो रे डोली उठाओ…

पेनाल्टी शूटआउट में गोरखपुर ने नरकटियागंज को 5-4 से हराया 
पेनाल्टी शूटआउट में गोरखपुर ने नरकटियागंज को 5-4 से हराया 

46 वीं आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता का चौथा क्वार्टर फाइनल  तुर्कपट्टी/कुशीनगर।तमकुही विकास खंड के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking