News Addaa WhatsApp Group

रामकोला में भाजपा जिलाध्यक्ष का प्रथम आगमन पर हुआ शानदार स्वागत

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 14, 2023  |  6:06 PM

19 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला में भाजपा जिलाध्यक्ष का प्रथम आगमन पर हुआ शानदार स्वागत

रामकोला/कुशीनगर । भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय का रामकोला में प्रथम आगमन पर मण्डल पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती,...

 शानदार स्वागत से अभिभूत जिलाध्यक्ष श्री राय ने नगर पंचायत के सामुदायिक भवन में आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी के मान – सम्मान की रक्षा के लिए मै हमेशा तत्पर रहूँगा और किसी कार्यकर्ता के साथ अन्याय नही होने दूंगा। आपके लिए मेरा दरवाजा हमेशा खुला है आप जब चाहे मुझसे मिल सकते हैं। मै विश्वास दिलाता हूं कि मेरे कार्यकाल में किसी भी प्रकार की गुटबाजी नही होगी। चाहे पूर्व हो या वर्त्तमान सभी का सम्मान रखा जायेगा। जिलाध्यक्ष श्री राय ने अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन काल के संघर्ष को बताते हुए कहा कि उस दुर्दिन से आज के सुखद क्षण कार्यकर्ताओं के परिश्रम का ही नतीजा है। हम सभी का एक वाक्य में संबोधन यही होगा कि हम सब भाजपा के कार्यकर्ता है। सभी भाजपा के लिए काम करते है। पूर्व विधायक मदन गोविन्द ने जिलाध्यक्ष श्री राय का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा ने निश्चय ही एक नौजवान ,कर्मठ,संघर्षशील कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष जैसे पद की जिम्मेदारी देकर साबित कर दिया है कि पार्टी में कार्यकर्ताओं को भी प्राथमिकता दी जाती है।इनके अध्यक्ष बनने से निश्चय ही पार्टी की नीतियों, केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अनूप कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन महामंत्री मनोहर गुप्ता ने किया।इस दौरान 

चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी, रविंद्र प्रजापति, प्रेम तिवारी, संतोष खरवार, मनोज गोविन्द राव, प्रतीक श्रीवास्तव, संजय जायसवाल, चंद्रादित्य गोविन्द राव , दिलीप वैश्य सभासद, आलोक कुमार गुप्ता, दिनेश चन्द,  कृष्ण मुरारी लाल, दिनेश गोंड ,  अखिलेश पाठक, अमित गोविन्द राव,संदीप भारती,प्रदीप मद्धेशिया, उग्रसेन  दुबे, प्रसिद्धनाथ दुबे, राजेश मिश्रा, निशांत शुक्ला, मुबारक अली, भानु प्रताप यादव, मृत्युंजय पांडेय,  शैलेश सिंह, संजय गोविन्द राव, संजय उपाध्याय, दुर्विजय सिंह, प्रेम शर्मा, नन्दलाल गोंड, राजदेव, राजन राय, अश्वनी मणी उर्फ डब्ल्यू मणि, धन्नजय गोंड,  हरिशंकर प्रसाद, सुरेश प्रसाद, अमरजीत, गिरीश चंद श्रीवास्तव,  विजेंद्र राव,  विकाश चौहान, मदन मुरारी पांडेय, सुधाकर चौरसिया, विवेक राव,  धर्म देव शर्मा, अजय गोविन्द राव, पवन राव, सतेंद्र सिंह, अरुण सिंह, राजवंत चौरसिया सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रामकोला में पहुंचते ही नव नियुक्त जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय का पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव, मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, मण्डल प्रभारी हरिशंकर राय,सत्यपाल गोविन्द राव, संतोष जायसवाल तथा मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। 

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking