News Addaa WhatsApp Group

बुजुर्गों को याद रखना ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ी विरासत : बाल्टी बाबा  मनुष्य बुजुर्गों की आशीर्वाद से आगे बढ़ता है : डा संध्या मिश्रा 

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 7, 2026  |  6:09 PM

439 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बुजुर्गों को याद रखना ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ी विरासत : बाल्टी बाबा  मनुष्य बुजुर्गों की आशीर्वाद से आगे बढ़ता है : डा संध्या मिश्रा 
तरयासुजान, कुशीनगर । जब हम अपने बुजुर्गों को याद करेंगे तो आने वाली पीढ़ी भी हमें निश्चित रूप से याद करेगी। इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने बुजुर्गों का सम्मान करते हुए उन्हें सदैव स्मरण करना चाहिए। इससे हमारे बुजुर्ग हमारे बीच सदैव जीवित रहेंगे। यह बातें बुधवार को नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज, बेदुपार में आयोजित स्वर्गीय राजेन्द्र दूबे की 24वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा ने कही। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को स्मरण करने और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने की यह परंपरा हम सभी को जीवित रखती है और समाज को दिशा देती है।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि भाजपा की वरिष्ठ नेत्री डॉ. संध्या मिश्र ने कहा कि मनुष्य अपने बुजुर्गों के आशीर्वाद से ही आगे बढ़ता है। माता-पिता और बुजुर्गों का सम्मान करने से ही असली शक्ति प्राप्त होती है। जो व्यक्ति माता-पिता की सेवा नहीं करता, वह शक्तिहीन और साधनहीन हो जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रधानाचार्य जितेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि माता-पिता जीवित हों या दिवंगत, उनका स्नेह और कृपा सदैव बनी रहती है। इसलिए उनका सम्मान और सेवा पूरे मन से करनी चाहिए।
 इस अवसर पर सी.पी.एन. पाठक, पूर्व प्रवक्ता मधुसूदन ओझा, प्रहलाद राय, हिमांशु द्विवेदी तथा प्रधानाचार्य राजेश श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय राजेन्द्र दूबे के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक, अधिवक्ता एवं विद्यालय के प्रबंधक संजय कुमार दूबे ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने बड़े पिता की पुण्यतिथि पर सदैव गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करते रहेंगे। इस दौरान मुख्य अतिथियों के सहयोग से सैकड़ों असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम का सफल संचालन पावानगर इंटरमीडिएट कॉलेज, फाजिलनगर के संगीत प्रवक्ता एवं सफल उद्घोषक मन्नजय तिवारी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुनील मिश्रा, जगदीश चौबे, मदन तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्र, सचिन गुप्ता, मनोज गुप्ता, प्रदीप कुमार तिवारी, पूर्व प्रधान संजय मिश्रा, हीरा प्रसाद, आनंद तिवारी, विश्वनाथ तिवारी, पं. सुधीर दुबे, अंकित दुबे, प्रियांशु दुबे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

संबंधित खबरें
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking