News Addaa WhatsApp Group Join करें

चार अन्तर्जनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Mar 26, 2025  |  5:11 PM

199 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
चार अन्तर्जनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image
  • चोरी के मोटरसाइकिल,सोलर पैनल पंम्पिग सेट सहित अन्य सामान बरामद

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने बुधवार को चोरी के सामान के साथ चार अन्तर्जनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

प्राप्त सूचना के मुताबिक थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 96/2025धारा 303(2),317(2),317(5) भारतीय न्याय सहिंता से संबंधित अभियुक्त अनीश यादव पुत्र झिन्नू यादव निवासी विशुनपुरा थाना अहिरौली बाजार, विशाल राजभर उर्फ साधू पुत्र सीताराम निवासी विशुनपुरा, सुनील सिंह उर्फ भुअर पुत्र राजेन्द्र सिंह,भुआल राजभर पुत्र स्व:धनवन्त राजभर निवासी विशुनपुरा थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर थाना क्षेत्र के सहजौली चौराहे के पास गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 3 अदद दोपहिया मोटर साइकिल,बिना नम्बर की पल्सर,बिना नम्बर की हीरो स्पेलेण्डर प्रो व एक प्लेटिना,एक अदद पम्पिंग सेट 1 अदद मोटर पम्प व 2 अदद टुल्लू पम्प,4 अदद सोलर पैनल,1 अदद बैट्री,2 अदद मोबाइल फोन की बरामदगी की। पुलिस टीम ने बरामदगी व गिरफ्तार के आधार पर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

अपराध करने का तरीका

पुलिस द्वारा पुछताछ में अभियुक्तो ने बताया कि दिन में बाइक से घूम घूम कर थाना क्षेत्र व गैर जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी रेकी करते हैं और जहां सुनसान जगह पाते हैं वहां पर स्थित सामानों को चिन्हित कर लेते हैं और उसे मौका पाकर रात्रि के अंधेरे में चुरा लेते हैं।तथा चुराये गये सामान को बारी बारी से मोटरसाइकिल पर लादकर झाड़ी झंखाड में छिपाकर रख देते हैं तथा धीरे धीरे उसे बेचने का कार्य करते हैं और उससे प्राप्त पैसों को आपस में बांट लेते हैं।चोरी करते समय ऐसे रास्तों का इस्तेमाल करते हैं जिस पर पुलिस या आम नागरिक का आना जाना न हो।चोरी करने के पश्चात् एक व्यक्ति आगे तथा एक व्यक्ति पीछे रहकर मुख्य टीम को सूचना देने का काम करता है।थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार दिनेश कुमार ने बताया कि यह शातिर चोरों का एक संगठित अन्तर्जनपदीय गिरोह है।यह गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण एक शातिर किस्म के चोर हैं जो आये दिन थाना क्षेत्र व इसके अतिरिक्त अन्य विभिन्न क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देते हैं।यह सभी चोर एक साथ ही चलते हैं और बहुत शातिराना तरीके से रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार,उपनिरीक्षक गिरजेश कुमार,शुभम भार्गव जुगेश कुमार आनन्द,हेड कांस्टेबल रामनिवास भार्गव, कांस्टेबल देवेन्द्र यादव,विजय यादव शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking