News Addaa WhatsApp Group

“चौपाल से चौक तक मिशन शक्ति का संदेश: तरयासुजान पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक”

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 29, 2026  |  6:51 PM

110 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
“चौपाल से चौक तक मिशन शक्ति का संदेश: तरयासुजान पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक”

कुशीनगर। महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तरयासुजान पुलिस द्वारा क्षेत्र में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में जगह-जगह ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित किया जा रहा है तथा उनकी समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना क्षेत्र में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को ग्राम डोमाठ में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया, जहां महिलाओं एवं ग्रामीणों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान एंटी रोमियो टीमों द्वारा बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को जागरूक किया गया। उन्हें महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम, आत्मरक्षा के उपाय तथा कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम में महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, एम्बुलेंस सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, अग्निशमन सेवा 101, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही प्रतिभागियों को पम्पलेट वितरित कर जागरूकता का संदेश दिया गया। महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने चौपाल शैली में संवाद सत्र आयोजित कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, निडर होकर अपनी बात रखने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।इसी कड़ी में मिशन शक्ति अभियान 5.2 के अंतर्गत ग्राम दोमाठ में “बेटी-बहू सम्मेलन” का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
जागरूकता अभियान में अपराध निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, उप निरीक्षक विपिन यादव, आरक्षी अजीत यादव, महिला आरक्षी कविता सिंह, महिला आरक्षी प्रीति एवं महिला आरक्षी अंकिता सहित थाना तरयासुजान की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आज की हॉट खबर- -लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी...

संबंधित खबरें
-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित
-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित

पड़रौना,कुशीनगर। रविवार को सीएमओ सभागार में बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की जनपद ईकाई का…

मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों से मिले शिक्षक विधायक
मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों से मिले शिक्षक विधायक

समस्याओं के निराकरण का दिया आश्वासन हाटा में आमेलित विषय विशेषज्ञों की ओर से…

निकाह के बाद दुल्हा ने की दहेज की मांग,दुल्हन ने लगाई न्याय की गुहार
निकाह के बाद दुल्हा ने की दहेज की मांग,दुल्हन ने लगाई न्याय की गुहार

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र एक गांव निवासी महिला ने अपने पति पर निकाह…

पंचायत चुनाव में दावेदारी से आगे आए युवा:अभय प्रताप राव
पंचायत चुनाव में दावेदारी से आगे आए युवा:अभय प्रताप राव

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। रामकोला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरडीहा में धीरज पाण्डेय के आवास पर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking