हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र एक गांव निवासी महिला ने अपने पति पर निकाह के बाद दहेज की मांग करने के मामले में नवविवाहिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
रविवार को दोपहर बाद कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदा जमीन सिकटिया टोला बरवा पट्टी निवासनी नवविवाहिता सहनोज खातून ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीते 23मार्च को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देउरवा निवासी कौनैन सिद्दीकी के साथ निकाह हुआ।निकाह के बाद कौनैन अपने घर ले जाने से मुकर रहा है और तीन लाख रुपए दहेज की मांग कर रहा है और कह रहा है कि जब तक दहेज की डिमांड पुरा नही होगा तब तक अपने घर नहीं ले जाऊगा। नवविवाहिता ने यह भी बताया कि हमारी सासू फोन पर जान माल की धमकी दे रही है।
नव विवाहितता सहनोज खातून ने कहा कि इसके पूर्व भी कप्तानगंज थाना पर तहरीर दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को हाटा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने कहा कि मामले की जांच कर बिधिक कार्रवाई की जा रही है।
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…