News Addaa WhatsApp Group

चाय की चुस्की में वसूली की चर्चा भारी पड़ी, ऑडियो वायरल होते ही एसपी ने पांच सिपाहियों को भेजा लाइन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 7, 2026  |  1:02 PM

1,403 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
चाय की चुस्की में वसूली की चर्चा भारी पड़ी, ऑडियो वायरल होते ही एसपी ने पांच सिपाहियों को भेजा लाइन

कुशीनगर। जिले के खड्डा थाना पर तैनात सिपाहियों की आपसी बातचीत से जुड़ा कथित वसूली का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए बातचीत में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में खड्डा थाना पर तैनात आरक्षी शिवानंद सिंह, आरक्षी राजीव चौधरी, आरक्षी लालबहादुर यादव, आरक्षी रणजीत कुमार यादव तथा थाना कसया पर तैनात आरक्षी रूपेश कुमार सिंह शामिल हैं। एक साथ पांच सिपाहियों पर गिरी गाज से विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें खड्डा थाना पर तैनात उक्त सिपाही चाय पर चर्चा के दौरान आपस में ठिठोली करते हुए बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उनकी बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि यह ऑडियो लगभग एक माह पुराना बताया जा रहा है।
जैसे ही यह ऑडियो सार्वजनिक हुआ, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और संबंधित सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन तलब कर लिया। प्रारंभिक जांच और अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत सभी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

एसपी के इस कड़े कदम से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। ठंड और गलन भरे मौसम में की गई यह कार्रवाई विभाग के लिए ‘गर्मी’ पैदा करने वाली मानी जा रही है। साथ ही, इस कार्रवाई को पुलिस प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट संदेश माना जा रहा है कि अनुशासनहीनता, संदिग्ध आचरण और विभाग की छवि को धूमिल करने वाले कृत्यों पर किसी भी स्तर पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

संबंधित खबरें
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking