खड्डा/कुशीनगर। नगर पंचायत छितौनी में नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद की अगुवाई में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान नगर क्षेत्र का वातावरण देश भक्ति नारों एवं शहीदों के नाम के उद्घोष से गुंजायमान हो गया।
बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश तिवारी एवं ईओ अखिलेश यादव सहित पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों द्वारा नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। देश भक्ति नारों से पूरा परिक्षेत्र राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत हो गया। चेयरमैन अशोक निषाद ने बताया कि हर घर तिरंगा हर हाथ तिरंगा यात्रा निकालकर देश के अमर शहीदों को नमन किया गया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत माता के बीर सपूतों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है। लोगों से अपने अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाकर उत्सव के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने की अपील की गई है।
इस दौरान नगर क्षेत्र के आमजन सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…