News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज : SDM की तेज़ नजर, आठ बोरी यूरिया के साथ युवक पकड़ा गया — मचा हड़कंप

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 13, 2025  |  8:38 PM

198 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : SDM की तेज़ नजर, आठ बोरी यूरिया के साथ युवक पकड़ा गया — मचा हड़कंप WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

कुशीनगर | तमकुहीराज —
मंगलवार की दोपहर, तमकुहीराज कस्बे के पास सड़कों पर सामान्य सी चहल-पहल थी। इसी बीच उपजिलाधिकारी आकांक्षा मिश्रा अपनी टीम के साथ क्षेत्र का दौरा कर रही थीं। अचानक उनकी नजर एक युवक पर पड़ी, जो मोटर साइकिल पर बोरी-दर-बोरी कुछ ढो रहा था।

  • जब SDM की गाड़ी उसके पास रुकी, युवक के चेहरे पर घबराहट साफ़ झलक रही थी।
    SDM ने कड़े स्वर में पूछा — “क्या है इन बोरियों में?”
    युवक हकलाने लगा — “म…मैं… ये तो… उ… यूरिया है…”.

शक गहराया तो SDM ने फिर पूछा — “किसके लिए और कहां ले जा रहे हो?”
युवक की आंखें इधर-उधर घूमने लगीं, जवाब गोलमोल था।

तुरंत SDM ने अपनी टीम को इशारा किया —
“पुलिस को बुलाइए… ये मामला संदिग्ध है।” मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरियां गिनीं — कुल आठ बोरी यूरिया।

सूत्रों का कहना है कि यूरिया की यह खेप संभवतः अवैध भंडारण या कालाबाजारी के लिए ले जाई जा रही थी। प्रशासन ने साफ़ चेतावनी दी है — “खाद की कालाबाजारी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के खाद माफियाओं में हड़कंप मच गया है, वहीं किसान इसे प्रशासन की सख्ती का सकारात्मक संदेश मान रहे हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking