News Addaa WhatsApp Group

चोरी के मोबाइल व तमंचा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 25, 2024  |  7:42 PM

57 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
चोरी के मोबाइल व तमंचा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में अपराध व अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान, वांछित/वारण्टियो की गिरफ्तारी के क्रम में स्थानीय कोतवाली पुलिस ने चोरी के मोबाइल व तमंचा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

बुधवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ल ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त चोरी सहित अन्य मामलों में वांछित रहा है। जहां मंगलवार रात्रि आठ बजे गश्त के दौरान किस्तुराज स्कूल से पहले एक युवक को संदिग्ध हालात में गिरफ्तार किया गया जहां तलाशी के दौरान चोरी के मोबाइल व एक तमंचा 315,एक जिन्दा कारतूस मिला।उसकी पहचान रमजान पुत्र यासीन निवासी वार्ड नं 23 रहमत नगर बाजार खास हाटा के रुप में हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त लगभग आधा दर्जन चोरी सहित अन्य मामलों वांछित है जिसका अपराधिक इतिहास मु0अ0स0 954/2024 धारा 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना हाटा,मु0अ0स0 65/2018 धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना हाटा,
मु0अ0स0 85/2024 धारा 457/380/411 भादवि थाना हाटा,मु0अ0स0 98/2021 धारा 457/380/411 भादवि थाना हाटा,मु0अ0स0 311/2019 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना को0 हाटा है। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया.

अभियुक्त के गिरफ्तार करने वाली टीम में कस्बा चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा, उ0नि0 संतराज यादव,उ0नि0 दिव्यांशु पाण्डेय,हे0का0 संतीशचन्द,का0 डब्लू कुमार,का0 नवनीत सिंह,का0 राजकुमार,का0 नीरज सिंह,का0 जितेन्द्र पाल शामिल रहे।

संबंधित खबरें
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking