News Addaa WhatsApp Group Join करें

चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 17, 2026  |  9:40 PM

325 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बरामद बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को थाना पटहेरवा पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 239/2026 में प्रकाश में आए अभियुक्त प्रिन्स कुमार कुशवाहा पुत्र पौहारी कुशवाहा, निवासी दुरमापट्टी इटवा टोला, थाना सेवरही, जनपद कुशीनगर को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस का कहना है कि अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

यह है पूरा मामला पटहेरवा थाने में दर्ज मु0अ0सं0 239/2026, धारा 303(2) बीएनएस के मामले की विवेचना के दौरान पुलिस को प्रिन्स कुमार कुशवाहा के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। बाइक की बरामदगी के बाद मामले में संबंधित धारा की बढ़ोतरी की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रिन्स कुमार कुशवाहा पुत्र पौहारी कुशवाहा, निवासी दुरमापट्टी इटवा टोला, थाना सेवरही, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रविन्द कुमार राय, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, उपनिरीक्षक विशाल कुमार, कांस्टेबल धर्मेन्द्र चौहान तथा कांस्टेबल श्रीकृष्ण पाण्डेय, थाना पटहेरवा शामिल रहे।
पटहेरवा पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking