News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 17, 2026  |  8:25 PM

434 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने थाना तमकुहीराज का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की पुलिसिंग व्यवस्था को करीब से परखा और अभिलेखों से लेकर मालखाना, साइबर हेल्प डेस्क, बीट पुलिसिंग तथा रात्रि गश्त तक की व्यवस्थाओं की गहनता से जांच की। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनी रहे।
वार्षिक निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने थाने के विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने थाना समाधान रजिस्टर, तहसील दिवस रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, नियुक्ति/ड्यूटी रजिस्टर, जनशिकायत रजिस्टर, मिशन शक्ति केंद्र रजिस्टर और बीट सूचना रजिस्टर की स्थिति देखी तथा संबंधित पुलिसकर्मियों से आवश्यक जानकारी ली।
इसके अलावा मालखाने का निरीक्षण कर वहां रखे सामान एवं अभिलेखों की स्थिति भी परखी गई। एएसपी ने रात्रि गश्त, बैरियर एवं पिकेट व्यवस्था की जानकारी लेते हुए क्षेत्र में प्रभावी निगरानी और अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

निरीक्षण के दौरान एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने सीसीटीएनएस पर कार्यरत पुलिसकर्मियों से विभिन्न कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सीसीटीएनएस तथा आईजीआरएस प्रकरणों पर की जाने वाली कार्रवाई की स्थिति जानी और शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने साइबर हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया तथा साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और पीड़ितों को प्रभावी सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही यक्ष ऐप से संबंधित कार्यों की भी जानकारी ली।
बीट पुलिसिंग मजबूत करने के निर्देश
अपर पुलिस अधीक्षक ने बीट पुलिस अधिकारियों की बीट बुक का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपने-अपने बीट क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने, आमजन से संपर्क बनाए रखने और क्षेत्र की महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मजबूत बीट पुलिसिंग अपराध नियंत्रण की पहली कड़ी है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के बाद एएसपी ने थाना परिसर एवं भोजनालय का भ्रमण किया। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को उच्च कोटि का बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों के कार्यस्थल और अन्य स्थानों पर स्वच्छता एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं
निरीक्षण के अंत में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने थाना तमकुहीराज के पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उनकी बातों को गंभीरता से सुना। समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एएसपी के वार्षिक निरीक्षण में थाने की पूरी कार्यप्रणाली की बारीकी से पड़ताल के साथ ही पुलिसिंग को और अधिक जवाबदेह, सक्रिय एवं जनहितकारी बनाने पर विशेष जोर रहा। इस दौरान क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत कुमार यादव,प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज गिरजेश उपाध्याय मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking