News Addaa WhatsApp Group

चौराखास: रहस्यमय परिस्थिति में बीमार युवक की मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 18, 2023  |  7:46 PM

684 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
चौराखास: रहस्यमय परिस्थिति में बीमार युवक की मौत

जौरा बाजार /कुशीनगर। चौराखास थाना क्षेत्र के गांव कटेया मैनुद्दीन के टोला नोनिया पट्टी निवासी एक बीस बर्षीय युवक का रहस्यमय परिस्थिति में बीमार होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गया। परिजन दूसरे गांव कर कुछ युवकों पर जबरदस्ती जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगा रहे हैं।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर सुदृढ़ीकरण नहीं, भ्रष्टाचार का सुदृढ़ीकरण! भ्रष्टाचार पार्ट (चार)...

उक्त गांव निवासी भरत चौहान पुत्र कुंवर चौहान उम्र 20 वर्ष पूना में रहकर नौकरी करता था। मृतक का भाई संदीप चौहान ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व घर बनवाने के लिये गांव आये थे। सोमवार की शाम किसी काम से जौराबाज़ार गये हुये थे। शाम के समय बाजार आठ बजे रात के करीब घर वापस आ रहे थे तभी जोगिया बीर बाबा के स्थान पर पांच से छः युवक घात लगाये बैठे थे। गाड़ी रोककर मारने पीटने लगे जबरजस्ती उसके मुह में जहरीला पदार्थ डाल दिये। जब घर पहुचा तो नौ बजे के करीब से उल्टी करने लगा। परिजन उसे लेकर कसया एक निजी अस्पताल में इलाज कराने पहुचे इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह मौत हो गई।

सूचना पाकर चौराखास थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा सुचना दिये जाने पर पुलिस अस्पताल पहुचीं है जहां शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया गया है। परिजनों द्वारा तहरीर देने का बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही किया जायेगा।

संबंधित खबरें
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद

बोदरवार, कुशीनगर :- देश और प्रदेश में स्थित भाजपा की सरकार में विकास की…

कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली
कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली

कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking