News Addaa WhatsApp Group Join करें

चौराखास: गैंगेस्टर एक्ट के वांछित पंद्रह हजार के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 1, 2023  |  4:51 PM

540 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
चौराखास: गैंगेस्टर एक्ट के वांछित पंद्रह हजार के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । जिले की चौरा खास पुलिस ने एक अंतर प्रांतीय गो तस्कर को दबोचने में सफल हुई है। पकड़ा गया तस्कर गो तस्करी के मुकदमे का वांछित अभियुक्त है,जिसके ऊपर पंद्रह हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे बुधवार को थाना चौराखास पुलिस टीम द्वारा बरदहा बाजार जाने वाले रास्ते नहर पुलिया के पास से मु0अ0सं0 72/2023 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट में वांछित पंद्रह हजार रुपए का इनाम घोषित अपराधी अफजुल्ला अली उर्फ गांधी भाई पुत्र सराजुद्दीन शाह सा0 अहिरौली दुबौली थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार उस समय किया है जब वह कही भागने के फिराक में वाहन के प्रतीक्षा में खड़ा था।

प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभूषण प्रजापति थाना चौराखास ,वरिष्ठ उप निरीक्षक राकेश रोशन सिंह ,का0 विशाल यादव ,का0 नन्दकिशोर सिंह,का0 अजीत यादव के साथ क्षेत्र शांति बंदोबस्त में भ्रमणशील थे की थाना क्षेत्र के बारादहा बाजार जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति खड़ा था,जो पुलिस को देख कर भागने लगा जिसे पुलिस टीम दौड़ा कर पकड़ लिया,जिसकी पहचान वांछित पुरस्कार घोषित उपरोक्त अभियुक्त के रूप में हुआ है। गिरफ्तारी के आधार पर स्थानीय पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking