News Addaa WhatsApp Group

चौराखास: दुष्कर्म के मुकदमे में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 18, 2023  |  5:46 PM

712 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
चौराखास: दुष्कर्म के मुकदमे में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले की चौरा खास पुलिस को एक कामयाबी हाथ आई है। पुलिस टीम ने लंबे समय से दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को उस समय दबोचा है,जब वह कही जाने के लिए वाहन की प्रतिक्षा में खड़ा था।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर सुदृढ़ीकरण नहीं, भ्रष्टाचार का सुदृढ़ीकरण! भ्रष्टाचार पार्ट (चार)...

बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित,वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को थाना चौराखास पुलिस द्वारा स्थानीय थाना में दर्ज मुकदमा धारा 363,366,376,504,506 भादवि0 व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त अली राज पुत्र मुस्ताक अंसारी साकिन भानपुर पो0 नकटहाँ मिश्र थाना चौराखास जनपद कुशीनगर को उस समय दबोचा जब वह वाहन के प्रतीक्षा में खड़ा था।

जरिए मुखबिर चौरा खास प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र को सूचना मिली की दुष्कर्म के मुकदमे के वांछित अभियुक्त अली राज पुत्र मुस्ताक अंसारी साकिन भानपुर पो0 नकटहाँ मिश्र थाना चौराखास जनपद कुशीनगर कही जाने के फिराक में वाहन के प्रतीक्षा में खड़ा है,सूचना पर विश्वास कर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र , उ0नि0 सन्तराज यादव , का0 अजीत सिंह पटेल को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान से अभियुक्त को दबोचने में सफल हुए।

संबंधित खबरें
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद

बोदरवार, कुशीनगर :- देश और प्रदेश में स्थित भाजपा की सरकार में विकास की…

कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली
कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली

कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking