तमकुहीराज/कुशीनगर। एडीजी जोन गोरखपुर अखिल कुमार के निर्देश पर कुशीनगर जनपद के थानों की पुलिस की कार्य- प्रणाली को लेकर कराए गए पब्लिक पाेल (Public Pole) में तमकुहीराज पुलिस पहले पायदान पर है। वहीं रामकोलाको दूसरा तथा तरयासुजानथाने को तीसरा स्थान मिला है। नागरिकों की राय में कप्तानगंज व पटहेरवा थाने की कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं है।
यहां मांगे गए थे लोगों के सुझाव: थानों की कार्य- प्रणाली के बारे में राय जानने के लिए एडीजी जोन गोरखपुर अखिल कुमार के निर्देश पर एसपी धवल जायसवाल ने नागरिकों से ट्विटर के माध्यम से प्रतिक्रिया मांगी थी। इसके अलावा आइजीआरएस तथा एफआइआर व एनसीआर दर्ज कराए लोगों से बात कर उनका फीडबैक लिया गया। समस्याओं के निस्तारण की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली गई। शिकायतकर्ताओं से सुझाव मांगे गए। पूछा गया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस की कार्रवाई से वे संतुष्ट हैं या नहीं।
थाना तमकुहीराज प्रथम स्थान, दूसरे स्थान पर थाना रामकोला, तीसरे स्थान पर तरयासुजान, 04. थाना खड्डा, 05. थाना सेवरही, 06. हनुमानगंज, 07. महिला थाना, 08. कुबेरस्थान, 09. विशुनपुरा , 10. बरवापट्टी, 11. हाटा, 12. चौराखास, 13. रविन्द्र नगर धूस, 14. जटहां बाजार, 15. अहिरौली बाजार, 16. तुर्कपट्टी , 17. नेबुआ नौरंगिया , 18. को0 पडरौना, 19. कसया, 20. कप्तानगंज, 21. पटहेरवा स्थान प्राप्त किये
तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…