News Addaa WhatsApp Group

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, सम्मानित हुए छात्र

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Apr 10, 2024  |  5:08 PM

88 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, सम्मानित हुए छात्र
मथौली बाजार/कुशीनगर। रामकोला विकास खण्ड  क्षेत्र में स्थित एम डी एस पब्लिक स्कूल बसडीला के प्रांगण में बुधवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मेधावी छात्रों को मेडल व शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख खड्डा के प्रमुख सासंद विजय कुमार दुबे के सुपुत्र शशांक दुबे ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार बहुत जरूरी है। आपके पास अगर यह दोनों है। तो दुनिया के किसी भी कोने में जाकर अपना डंका बजा सकते हैं। शिक्षा के अभाव में व्यक्ति पशु के समान है। विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष प्रवन्धक महा संघ कुशीनगर रविन्द्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि इस तरह का आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में उपयोगी है। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर के किया। छात्र एवं छात्राओं ने सांस बहू झगड़ा एवं दहेज उत्पीड़न पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय परिवार ने कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मेडल एवं शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार के तरफ से सभी अतिथियों को  बैज ,माल्यार्पण  एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्रवन्धक नीरज कुमार उपाध्याय एवं संचालन मंटु पाठक ने किया। अंत में विद्यालय के प्रवन्धक योगेश कुमार उपाध्याय ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस दौरान  आशुतोष गोविन्द राव उर्फ गोलू बाबू , सांसद प्रतिनिधि रामानुज मिश्र,प्रधानाध्यापक पावन पाण्डेय, प्रधानाध्यापिका कुसुम उपाध्याय, उपाध्यक्ष उत्कर्ष उपाध्याय, पूर्व प्रधान प्रमोद कुमार सिंह, गौतम मुनि तिवारी, प्रमोद मिश्र, उदयभान राव, सुरेन्द्र मद्धेशिया, अजय,इस्तेयाक, चन्दन,  काव्याशी, श्वेता, सोनम ,सुनिधि, रिया,प्रिया, पुष्पा सहित आदि लोग मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

संबंधित खबरें
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking