News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 10, 2026  |  10:57 PM

1,756 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां पर तेजाब फेंकने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 10 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दर्दनाक घटना में गंभीर रूप से झुलसी युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसकी मां का उपचार जारी है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया निवासी 25 वर्षीय काजल यादव पुत्री प्रभुनाथ यादव पर सोते समय दो युवकों ने ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया और फरार हो गए। इस हमले में काजल के साथ उसकी मां लीलावती भी गंभीर रूप से झुलस गईं।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रामकोला और क्षेत्राधिकारी खड्डा मौके पर पहुंचे। तब तक परिजन दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जा चुके थे, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान काजल यादव ने दम तोड़ दिया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले के जल्द खुलासे के लिए पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया।
घायल युवती के भाई अभिषेक यादव की तहरीर पर थाना रामकोला में मुकदमा संख्या 162/2026, धारा 124(1)/103(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। शुरुआती शक के आधार पर छोटू कुशवाहा और अभिमन्यु को नामजद किया गया था।
पुलिस की जांच और लगातार दबिश के बाद घटना के वास्तविक आरोपितों का खुलासा हुआ। पुलिस ने 10 घंटे के भीतर छोटेलाल खरवार पुत्र सुरेश खरवार निवासी कंठी छपरा, थाना जटहां बाजार तथा अनुज कुशवाहा पुत्र महेंद्र कुशवाहा निवासी सुखारी छपरा, थाना नेबुआ नौरंगिया को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि मृतका काजल यादव और छोटेलाल खरवार के बीच प्रेम प्रसंग था। युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी थी और बताया था कि उसकी शादी तय हो चुकी है। इसी बात से नाराज होकर छोटेलाल ने अपने साथी की मदद से वारदात की साजिश रची।
आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वे स्लाइडिंग खिड़की के रास्ते छत पर चढ़े और सो रही युवती पर तेजाब डालकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपित छोटेलाल खरवार बिहार के गोपालगंज से तेजाब लेकर आया था। उसने बताया कि उसकी बहन वहां रहती है और वहीं किसी साथी से तेजाब लिया गया था। पुलिस इस पहलू की भी गहन जांच कर रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में रामकोला थाना प्रभारी धनवीर सिंह, कप्तानगंज थानाध्यक्ष दीपक सिंह और स्वाट प्रभारी स्वतंत्र सिंह अपनी-अपनी टीमों के साथ शामिल रहे।
इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई तेजी से की जा रही है।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking