News Addaa WhatsApp Group

देवरिया: डीएम ने किया बूथों का निरीक्षण, मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किया प्रोत्साहित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 6, 2024  |  5:24 PM

18 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवरिया: डीएम ने किया बूथों का निरीक्षण, मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किया प्रोत्साहित
  • सभी मतदान केन्द्रो पर व्यवस्था पूर्ण करने का दिया निर्देश

रुद्रपुर/देवरिया (विनय कुमार गुप्ता)। शनिवार को जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने रुद्रपुर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के मतदान केंद्र के बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया है, साथ ही उन्होंने 80% मतदान करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जनप्रतिनिधियों को प्रोत्साहित भी किया।

दोपहर बाद पहुचे जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बी आर सी अंतर्गत मतदान के केंद्र तथा सतासी इंटर कालेज पर बनाये गये मतदान केंद्र के सभी बूथ का निरीक्षण किया इस दौरान जिला अधिकारी ने मतदेय स्थल पर विद्युत व्यवस्था का हाल जाना साथ ही पेयजल की व्यवस्था विकलांगों के मतदान की व्यवस्था शौचालय की व्यवस्था को पूर्ण करने का मौके पर मौजूद एसडीम रत्नेश तिवारी और अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव को निर्देश दिया जिलाधिकारी ने नगर पंचायत को सभी मतदेय स्थल पर साफ सफाई विद्युत व्यवस्था शुद्ध पेयजल एवं शौचालय आदि की व्यवस्था को पुख्ता रखने का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि सभी मतदेय स्थल पर शांति और सुरक्षा के बीच भय मुक्त होकर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, मौके पर मौजूद सभासद जायसवाल, सभासद प्रतिनिधि सज्जाक अली,सभासद राजन चौधरी को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लक्ष्य को पूरा करने का निर्देशित करते हुए पत्र दिया।

इस मौके पर सी ओ अंशुमन श्रीवास्तव, तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौंडिल्य, अनिल तिवारी, कोतवाली प्रभारी रतन पांडेय, मनोज उपाध्याय, रामविनोद शुक्ला, राजन सिंह आदि राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन
हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर  । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…

रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता
रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो…

सोनबरसा में नीरज वर्मा ने किया कंबल वितरण, सैकड़ों से अधिक लोग हुए लाभान्वित
सोनबरसा में नीरज वर्मा ने किया कंबल वितरण, सैकड़ों से अधिक लोग हुए लाभान्वित

ज्ञानेश्वर बरनवाल न्यूज अड्डा पथरदेवा (देवरिया)। भारतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व विधानसभा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking