News Addaa WhatsApp Group Join करें

हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 15, 2026  |  7:48 PM

206 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर  । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर में बृहस्पतिवार को विकास और जनकल्याण का भव्य दृश्य देखने को मिला। अंग्रेजों के जमाने में बने जर्जर पुल से सटे नए पुल के निर्माण को लेकर भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं देवरिया सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी रहे।

आपके लिए और..- इश्क में अगवा कर पहुंचा था श्रीनगर, तमकुहीराज पुलिस ने...

नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सेतु निगम के कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जरूरतमंदों के बीच निशुल्क कंबल वितरण भी किया गया, जिससे सामाजिक समरसता और जनसेवा का संदेश दिया गया।

कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि यह पुल क्षेत्र की वर्षों पुरानी और बहुप्रतीक्षित मांग थी। नए पुल के निर्माण से यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह पुल हेतिमपुर सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लिए विकास की नई राह खोलेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाएगा।

कार्यक्रम को भाजपा नेता सूर्य प्रताप शाही ने भी संबोधित किया और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जनता से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रस्तावित पुल की कुल लागत लगभग 23 करोड़ 78 लाख रुपये है। पुल का निर्माण आधुनिक तकनीक से किया जाएगा, जिससे यह लंबे समय तक टिकाऊ और सुरक्षित रहेगा।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित जनसमूह ने पुल निर्माण की शुरुआत पर हर्ष व्यक्त किया और सरकार के विकास कार्यों की सराहना की।

इस दौरान ईओ महेंद्र पाण्डेय, आदित्य सिंह कार्यालय सहायक,मनोज सिंह, अवधेश यादव,मुनेब सिंह,सत्यम गिरी, प्रदीप सिंह,राजन विश्वकर्मा,संदीप यादव, विशाल सिंह, सुजीत यादव, अफरोज अंसारी, परवेज अंसारी , रमेश जायसवाल,बेचू गुप्ता, नीरज गुप्ता सभासद, मुकेश जायसवाल सहित कई सभासद व नगर क्षेत्र की सम्मानित जनता मौजूद रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इश्क में अगवा कर पहुंचा था श्रीनगर, तमकुहीराज पुलिस ने 2 महीने बाद ऐसे बिछाया जाल, आरोपी गिरफ्तार, युवती सकुशल बरामद
इश्क में अगवा कर पहुंचा था श्रीनगर, तमकुहीराज पुलिस ने 2 महीने बाद ऐसे बिछाया जाल, आरोपी गिरफ्तार, युवती सकुशल बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज पुलिस ने दो माह पुराने अपहरण कांड का सफल खुलासा करते हुए…

चोरी के एक मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार
चोरी के एक मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने रविवार को चोरी के मोटरसाइकिल के साथ…

विश्वकर्मा मंदिर व धर्मशाला सेवा संस्थान के संस्थापक के निधन पर आयोजित हुआ शोक सभा
विश्वकर्मा मंदिर व धर्मशाला सेवा संस्थान के संस्थापक के निधन पर आयोजित हुआ शोक सभा

हाटा कुशीनगर । विश्वकर्मा मंदिर व धर्मशाला सेवा संस्थान हाटा के संस्थापक व पूर्व…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking