News Addaa WhatsApp Group

बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर धरना, सुकरौली नगर अध्यक्ष अपने सभासदों सहित अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे…..पिछले दो दिनों से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमराई

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

May 30, 2023  |  3:35 PM

28 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर धरना, सुकरौली नगर अध्यक्ष अपने सभासदों सहित अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे…..पिछले दो दिनों से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमराई

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बदहाल होने के विरुद्ध नगर अध्यक्ष सुकरौली राजनेति कश्यप अपने निर्वाचित सभासदों के साथ विद्युत उपकेंद्र हाटा में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि जब तक नगर पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पुनः नियमित बहाल नहीं होगी तब तक अपने सभासदों के साथ वह यहां धरने पर बैठे रहेगें।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

बताते चलें पिछले कुछ दिनों से नगर पंचायत सहित आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई पूर्ण रूप से बाधित हो गई है।उपभोक्ताओं को पिछले दो दिनों में बिजली से वंचित रहना पड़ा।आमजन हर समय उमस भरी गर्मी से राहत के लिए एसडीओ सहित विद्युत कर्मचारियों से सूचनाएं प्राप्त करते रहे। अधिकारी भी सही सूचना उपलब्ध कराने से कतराते रहे। इसी बीच संविदा विद्युतकर्मियों को सेवामुक्त करके नए कर्मियों को भर्ती कराने के बाद विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। जिसकी समस्या को दुरूस्त करने के लिए स्थानीय विधायक मोहन वर्मा ने विभागीय मंत्री को पत्र सौंपा है.

समाचार लिखे जाने तक विद्युत व्यवस्था में अभी तक कोई सुधार नहीं हो पाया है। साथ ही जन प्रतिनिधियों के धरना कितना असरदार साबित होगा। यह तो समय बताएगा लेकिन इस बदहाल व्यवस्था में उपभोक्ता इस उमस भरी गर्मी में बिना बिजली दो दिन से जीवन काटने को मजबूर हैं।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking