News Addaa WhatsApp Group

धूमधाम से मनाया गया विद्यालय का वार्षिकोत्सव

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Nov 18, 2024  |  7:06 PM

32 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
धूमधाम से मनाया गया विद्यालय का वार्षिकोत्सव

मथौली बाजार/कुशीनगर । स्थानीय नगर पंचायत में स्थित श्री मती राधिका देवी इण्टर कालेज में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद छात्र छात्राओं ने गणेश वन्दना,सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि की बेहतरीन प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों को मुग्ध कर दिया।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर भ्रष्टाचार की काली परछाई गोरखपुर परियोजना निदेशक पर...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक विनय प्रकाश गौड ने कहा गुरू का स्थान सबसे उंचा होता है। विद्यालय एक मंदिर है। इसमें शिक्षा रूपी ज्योति मानव के जीवन में रोशनी करती है। उन्होंने शिक्षकों का हौसला अफजाई करते हुए बताया कि आपके मेहनत से ही एक बच्चा पढ़ लिख कर राष्ट निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। इस विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को इक्कावन हजार पुरस्कार देने की घोषणा किया।

विशिष्ट अतिथि एम एल सी प्रतिनिधि ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि सफलता के लिए शिक्षा, चरित्र और धर्य का होना अति आवश्यक है। इन्होंने एम एल सी निधि से बने कक्ष का लोकार्पण भी किया।नपं अध्यक्ष नवरंग सिंह ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए कठोर परिश्रम करना पड़ता है। जो विद्यार्थी पूर्ण लग्न मेहनत से पढ़ाई करता है। वह निश्चित रूप से सफलता हासिल करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य रामदरश सिंह तथा संचालन मजिबुल्लाह राही ने किया। प्रवन्धक नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को अंग बस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। एवं आए सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

इस दौरान भाजपा के संजय सिंह मुन्ना, धीरज राव, आशुतोष मिश्र उर्फ गुड्डू बाबा, अदालत प्रसाद,प्रिस जयसवाल,प्रिस मद्धेशिया, मनीष सिंह, परवेज आलम, रमेश यादव, विनय श्रीवास्तव,स ईद, रंजीत सिंह, आत्मा प्रकाश पाण्डेय, ओंकार सिंह, मंटू राव, सत्वन्त सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking