News Addaa WhatsApp Group

दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 25, 2026  |  12:59 PM

409 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों का खुलासा करते हुए बरवापट्टी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पुलिस ने दूध के ड्रमों में छिपाकर ले जाई जा रही अवैध शराब की खेप बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, बरवापट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा नियमित वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों को रोककर तलाशी ली गई। दोनों व्यक्ति दूध सप्लाई करने वाले के रूप में नजर आ रहे थे और उनके पास स्टील के बड़े-बड़े दूध के ड्रम थे।
पुलिस को शक होने पर जब ड्रमों की सघन जांच की गई, तो उनमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। कुल छह ड्रमों में शराब छिपाकर तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने मौके से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, तस्करों ने शक से बचने के लिए दूध सप्लाई का भेष अपनाया था, ताकि वे आसानी से यूपी-बिहार सीमा पार कर सकें। हालांकि, पुलिस की सतर्कता से उनका यह प्रयास विफल हो गया।

आज की हॉट खबर- खड्डा पुलिस ने गैर राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की...

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि अपराध और अवैध तस्करी के विरुद्ध पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। किसी भी सूरत में ऐसे तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई से अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।
फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अवैध शराब कहां से लाई जा रही थी तथा इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

संबंधित खबरें
रामनवमी पर भक्ति के साथ जागरूकता का संगम: तरयासुजान पुलिस ने ‘मिशन शक्ति’ से जगाई सुरक्षा की अलख
रामनवमी पर भक्ति के साथ जागरूकता का संगम: तरयासुजान पुलिस ने ‘मिशन शक्ति’ से जगाई सुरक्षा की अलख

कुशीनगर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर जहां एक…

भारत युवा मंडल विकास अभियान हुआ संपन्न,खेल किट का हुआ वितरण 
भारत युवा मंडल विकास अभियान हुआ संपन्न,खेल किट का हुआ वितरण 

बोदरवार, कुशीनगर :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत केंद्र…

खड्डा पुलिस ने गैर राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की पकड़ी बड़ी खेप
खड्डा पुलिस ने गैर राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की पकड़ी बड़ी खेप

सालिकपुर पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया पिकप वाहन सहित शराब की…

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह से भीड़
पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह से भीड़

सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking