News Addaa WhatsApp Group

दुदही: उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय में हुआ नि: शुल्क फर्स्ट एड किट का वितरण, बताया गया महत्व

सुनील नीलम

Reported By:

Apr 24, 2023  |  3:05 PM

511 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुदही: उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय में हुआ नि: शुल्क फर्स्ट एड किट का वितरण, बताया गया महत्व

कुशीनगर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में निशुल्क प्राथमिक उपचार किट का वितरण किया जा रहा है। इस क्रम में दुदही आरबीएसके टीम के चिकित्सक विद्यालयों में जाकर किट वितरण के साथ छात्रों को प्राथमिक उपचार का महत्व बता रहे हैं।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

दुदही विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय दुदही, उच्च प्राथमिक विद्यालय पडरौन मंडुरही, उच्च प्राथमिक विद्यालय रकबा दुलमापट्टी, उच्च प्राथमिक विद्यालय तिवारी पट्टी, उच्च प्राथमिक विद्यालय गगलवा, उच्च प्राथमिक विद्यालय माधोपुर, कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर आदि में किट वितरण के दौरान मेडिकल आफिसर डा. सुभाष यादव, डा. श्रीप्रकाश व डा. पूनम यादव की टीम ने छात्रों को प्राथमिक उपचार की आवश्यकता व महत्व के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया। डा. सुभाष यादव ने बताया कि फर्स्ट ऐड बॉक्स एक ऐसी किट है जिसमें आपातकालीन स्थिति में प्रयोग करने के लिए दवाएं, उपकरण और अपनी सुरक्षा करने वाला कुछ सामान होता है। इस किट की मदद से घायल हुए व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देकर उसकी जान बचाई जा सकती है। चिकित्सकों ने किट में मौजूद सामग्रियों के उपयोग की जानकारी दी।

इस दौरान प्रधानाध्यापक विमलेश प्रताप सिंह, धनन्जय मिश्र, नन्हे प्रसाद, ब्रजेश सिंह, नीतू यादव, अनीता देवी आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking