News Addaa WhatsApp Group

दुदही: कार्यशाला के अंतिम दिन लगाई टीएलएम प्रदर्शनी

सुनील नीलम

Reported By:

Mar 1, 2023  |  6:42 PM

544 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुदही: कार्यशाला के अंतिम दिन लगाई टीएलएम प्रदर्शनी
  • दुदही बीआरसी पर हुआ आयोजन
  • कार्यशाला में सीखे टीएलएम छात्रों की कक्षा में पहुंचाएं शिक्षक: बीईओ

दुदही/कुशीनगर। बीआरसी दुदही सभागार में चल रहे तीन दिवसीय ब्लाक स्तरीय टीएलएम कार्यशाला का बुधवार को समापन हुआ। कार्यशाला के अन्तिम दिन प्रतिभागियों द्वारा टीएलएम प्रदर्शनी लगाई गई। बीईओ अजय कुमार तिवारी के निर्देशन में एआरपी अनिल सिंह, देवेंद्र पांडेय, प्रणव प्रकाश गिरी, शिवशंकर तिवारी, विद्या सिंह व कार्यशाला के सन्दर्भदाता संदर्भदाता बालकृष्ण, उपेंद्र कुमार गुप्ता, मनोहर पटेल, प्रभुनाथ सिंह, दिनेश्वर गिरी व नवीन कुमार ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया.

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

बीईओ ने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक इस प्रकार के टीएलएम का निर्माण करे जो हमारे परिवेश में उपलब्ध हो। इस कार्यशाला का उद्देश्य टीएलएम के द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में पढ़़ रहें छात्रों में भाषाई तथा गणितीय दक्षता का विकास करना है। कार्यशाला में बनाए गए टीएलएम यदि छात्रों की कक्षा में पहुँच जाते हैं तब हमारा आयोजन सफल माना जायेगा। टीएलएम कार्यशाला के सन्दर्भदाताओं के नेतृत्व में प्रतिभागियों ने कार्यशाला में आकार कार्ड , भाषा कार्ड, कविता पोस्टर, लेबलिंग कार्ड फ्लैश कार्ड, बिग बुक का निर्माण, गिनती संख्या चार्ट, दूर और पास के चित्र कार्ड, अंदर और बाहर के चित्र कार्ड, डाटा हैंडलिंग आदि का निर्माण करके प्रस्तुतिकरण दिया।

इस दौरान गगन राय, चंदा यादव, चंद्रजीत यादव, अनीता, प्रेमलता, नेहा देवी, रवीश कुमार, मनीष कुमार, रविकांत पांडेय, रामकुमार सेठ, साधुशरण आदि प्रतिभागी शिक्षक मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking