News Addaa WhatsApp Group

सदल प्रसाद के पाला बदलने से’ इसबार बॉसगांव सीट पर’ हाफती नजर आ रही है हाथी…पूर्व आयकर आयुक्त डॉ राम समुझ बसपा से है चुनावी मैदान मे

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 3, 2024  |  7:51 PM

50 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सदल प्रसाद के पाला बदलने से’ इसबार बॉसगांव सीट पर’ हाफती नजर आ रही है हाथी…पूर्व आयकर आयुक्त डॉ राम समुझ बसपा से है चुनावी मैदान मे

देवरिया (विनय कुमार गुप्ता) । बांसगांव लोकसभा सुरक्षित सीट पर बहुजन समाज पार्टी की हाथी इस बार हाफती हुई नजर आ रही है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्व मंत्री सदल प्रसाद बहुजन समाज पार्टी पार्टी के सिंबल पर मजबूती के साथ चुनाव लड़े थे जो इस बार पाला बदलकर गठबंधन उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस पार्टी से चुनावी मैदान दम भरते नजर आ रहे है।

और बहुजन समाज पार्टी ने इस बार चुनावी मैदान मे पूर्व आयकर आयुक्त डॉ. राम समुझ को बांसगांव (सुरक्षित) लोकसभा से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। राम समुझ इससे पहले भाजपा में थे, उन्होंने हाल ही में बसपा ज्वाइन किया है। वह इससे पहले बसपा से खजनी विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।

डॉ. राम समुझ गोला तहसील के गोपलापुर के मूल निवासी हैं। दिसम्बर 2008 में दिल्ली से आयकर आयुक्त से स्वैच्छिक सेवानिवृति लेकर उन्होंने राजनीति में कदम रखा और बीजेपी ज्वाइन किया। 2009 में बांसगांव लोकसभा से पार्टी ने टिकट का भरोसा दिया था पर टिकट नहीं मिला।

फिर वे बसपा में चले गए और 2012 में खजनी विधानसभा से बसपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े हालांकि जीत नहीं मिली।
डॉ रामसमुझ के उम्मीदवार के तत्काल एंट्री होने से जनता के बीच भी उनकी पहचान अभी धूमिल है वही सदल प्रसाद के गठबंधन उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरने से बहुजन समाज पार्टी के अधिकांश पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके साथ अंदर खाने से चुनावी प्रचार प्रसार में जुटे हैं यू कहे कि बसपा का कैडर बहुजन समाज पार्टी की जगह सदल प्रसाद के साथ चुनावी ताल ठोकता नजर आ रहा तो गलत नहीं होगा।

संबंधित खबरें
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन
हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर  । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…

रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता
रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो…

सोनबरसा में नीरज वर्मा ने किया कंबल वितरण, सैकड़ों से अधिक लोग हुए लाभान्वित
सोनबरसा में नीरज वर्मा ने किया कंबल वितरण, सैकड़ों से अधिक लोग हुए लाभान्वित

ज्ञानेश्वर बरनवाल न्यूज अड्डा पथरदेवा (देवरिया)। भारतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व विधानसभा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking