News Addaa WhatsApp Group

बाल रूप में दिखी दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश ने मोहा सबका मन

Farendra Pandey

Reported By:

Oct 12, 2024  |  12:53 PM

23 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बाल रूप में दिखी दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश ने मोहा सबका मन
  • डिज्नी लैंड प्ले स्कूल में नवरात्र स्पेशल पर बच्चों ने साबित की प्रतिभा
  • आकर्शक साज-सज्जा व मेक-अप में जीवंत हुआ भगवान का बाल रूप

पडरौना/कुशीनगर। बच्चे भगवान के रूप होते हैं। इनका हर रूप सहसा सभी को सम्मोहित करता है। नवरात्र स्पेशल आयोजन में डिज्नी लैंड प्ले स्कूल के बच्चों की विलक्षण प्रतिभा खुलकर सामने आयी। सभी ने मुक्तकंठ से नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा तो तालियों के प्रोत्साहन से बच्चों ने खूब वाहवाही बटोरी।

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

अवसर था पडरौना नगर के डिज्नी लैंड प्ले स्कूल में नवरात्र स्पेशल के आयोजन का। मां दुर्गा बनी कीर्ति चौधरी, मां लक्ष्मी बनी आकृति गुप्ता, मां सरस्वती बनी अयांशी विश्वकर्मा, भगवान गणेश बने विराट मल्ल, भगवान कार्तिकेय बने अद्धिक सिंह अपने किरदार में बखूबी पसंद आये। साड़ी, धोती, त्रिशुल आदि विभिन्न रूपों को धारण किये बच्चों का मनोभाव उन्हें जहां उत्साहित कर रहा था वहीं धार्मिक आयोजनों के प्रति नतमस्तक कर रहा था। नवरात्र के मौके पर बच्चों ने, नौ दिन नौ दिन मईया जी को नौ दिन मुबारक हो….., छोटी सी झोपडिया मेरी मां, गरीब घर आ जाना…., लंगूरिया तेरी एक न मानूंगी मईया तेरे भवन में छन-छन नाचूंगी….., मेरे मां के बराबर कोई नहीं…. भक्ति गीतों पर भावपूर्ण नृत्य कर अपनी बाल प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

आकर्षक वेश-भूषा व विभिन्न धार्मिक परिधानों में सजे बच्चों का उत्साह देखते बन रहा था। बच्चों को उनकी प्रतिभा की सराहना हुई। बच्चों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कृत किया गया। श्रेया के मेक अप व भक्ति गीत के थीम पर बच्चे अपने-अपने किरदार में सजीव हो उठे। अंजली व पुष्पा का सहयोग सराहनीय रहा।

संबंधित खबरें
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking