कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत थाना पटहेरवा पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष परविंदर राय के नेतृत्व में सक्रिय पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को दबोच लिया।इस कार्रवाई को क्षेत्र में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के प्रति पुलिस की गंभीरता का प्रमाण माना जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के क्रम में गुरुवार को थाना पटहेरवा पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 156/2026 में वांछित आरोपी अंकित यादव पुत्र मन्टू उर्फ मिन्टू यादव, निवासी ग्राम मैनपुर टोला डेलियहवाँ यादव टोला, थाना कसया, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 87, 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत गंभीर आरोप दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि महिलाओं एवं नाबालिगों के विरुद्ध अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
इस सफलता का श्रेय थाना पटहेरवा के थानाध्यक्ष परविंदर राय को दिया जा रहा है, जिनके कुशल नेतृत्व, प्रभावी रणनीति और लगातार मॉनिटरिंग के चलते पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ लगातार हो रही प्रभावी कार्रवाइयों से पटहेरवा पुलिस की कार्यशैली चर्चा का विषय बनी हुई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष परविंदर राय के साथ उपनिरीक्षक मनोज वर्मा, उपनिरीक्षक सच्चिदानंद यादव, कांस्टेबल प्रमोद सरोज तथा कांस्टेबल धर्मेंद्र चौहान शामिल रहे।
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…
हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…
हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…