News Addaa WhatsApp Group Join करें

वैगनआर कार से 131.4 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 9, 2026  |  4:44 PM

341 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
वैगनआर कार से 131.4 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कसया पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने एक वैगनआर कार से 131.4 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की खेप को बिहार ले जाने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के निष्कर्षण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना कसया पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वैगनआर कार (BR31F9342) को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लवकुश दास पुत्र पलटू दास, निवासी जयमंगलापुर, थाना नरकटियागंज, जिला पश्चिम चंपारण (बेतिया), बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 0416/2026 के तहत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

आपके लिए और..- चोरी का खुलासा और गुमशुदा की बरामदगी से गरुलपार पुलिस...

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष इत्यानन्द पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विवेक सिंह, कांस्टेबल ज्ञान प्रकाश चौहान, अर्जुन कुमार तथा रिक्रूट कांस्टेबल बृजमोहन यादव ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस तस्करी का भंडाफोड़ किया।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और इस धंधे में शामिल किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking