News Addaa WhatsApp Group

UP में बाबा के बुलडोजर का खौफ! पुलिस ने घर के सामने खड़ा किया बुलडोजर; खौफ से दुष्कर्म के आरोपी ने किया सरेंडर, चर्चा में खाकी का यह तरीका!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 22, 2022  |  10:33 AM

926 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP में बाबा के बुलडोजर का खौफ! पुलिस ने घर के सामने खड़ा किया बुलडोजर; खौफ से दुष्कर्म के आरोपी ने किया सरेंडर, चर्चा में खाकी का यह तरीका!

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने अभी तक राज्य के मुख्यमंत्री के पद की शपथ नहीं ली है. लेकिन अपराधियों में उनका खौफ देखने को मिलने लगा है. खासतौर से बुलडोजर से अपराधी डरे हुए हैं और एक ऐसा ही मामला राज्य के प्रतापगढ़ जिले में देखने को मिला. जहां ट्रेन में महिला से रेप करने का आरोप चार दिन से पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहा था. लेकिन जैसे ही पुलिस ने उसके घर के बाहर बुलडोजर खड़ा किया, वह खौफ के कारण पुलिस के सामने आ गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

असल में राज्य में अपराधियों में योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ा खौफ है और पिछली सरकार में राज्य सरकार ने कई बड़े माफियाओं पर बुलडोजर चलाया था. जिसका खौफ अब भी देखा जा रहा है और इसका ताजा प्रतापगढ़ में देखने को मिला है. जहां रेप के आरोपी के घर के बाहर पुलिस ने बुलडोजर खड़ा कर दिया तो चार दिन से फरार आरोपी पुलिस के सामने ही पेश हो गया और गुहार लगाने लगा. जबकि पुलिस की तीन टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए चार दिन से कई जगहों पर दबिश दे रही थी. लेकिन वह पुलिस को नहीं मिला.

महिला के साथ ट्रेन के टॉयलेट में: जानकारी के मुताबिक होली पर घर आई अंतू थाना क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय महिला अपने पति के साथ अहमदाबाद लौटने के लिए प्रतापगढ़ जंक्शन पहुंची. यहां से उन्हें पहले प्रयागराज और उसके बाद अहमदाबाद जाना था. लेकिन शनिवार तड़के महिला सर्कुलेटिंग एरिया में बने शौचालय में गई थी और इसी बीच शुभम मोदनवाल उर्फ अन्ना ने उसके साथ रेप किया और वहां से फरार हो गया. महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इस घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की. पुलिस ने उसके दो भाइयों और वाहन स्टैंड के कर्मचारी को हिरासत में ले लिया था और वहां से आरोपी के बारे में जानकारी मिली.

पुलिस ने सोमवार दस बजे तक का दिया था समय: आरोपी शुभम पुलिस को नहीं मिला तो पुलिस उसके घर रविवार रात बुलडोजर लेकर पहुंची और उसे चेतावनी दी गई कि अगर सोमवार सुबह 10 बजे तक वह पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ तो मकान को तोड़ दिया जाएगा. जिसके बाद वह पुलिस के सामने पेश हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. शुभम की गिरफ्तारी के लिए तीन जिलों की पुलिस दबिश दी रहे थी. लेकिन वह चार दिन से कहीं नहीं मिला. हालांकि पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके भाइयों समेत तीन लोगों को रिहा कर दिया.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व गोरखपुर। मकर संक्रांति…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking