News Addaa WhatsApp Group Join करें

शिक्षको का चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

सुनील नीलम

Reported By:

Dec 13, 2023  |  5:54 PM

52 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शिक्षको का चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ WhatsApp
Responsive image

पडरौना । निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बुनियादी भाषा एवं गणित पर आधारित शिक्षकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार से बीआरसी पडरौना पर प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण में बच्चों को भाषा और गणित में निपुण बनाने के तरीकों पर जोर दिया गया।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए प्रशिक्षक मेहरुद्दीन अली और मनीष वाजपेई ने बताया कि शिक्षकों को नई शिक्षण गतिविधियों से पढ़ाने और पाठ्यक्रम को रोचक बनाने के लिए बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने कि जानकारी दी। बताया कि प्रशिक्षण से शिक्षकों की शैक्षणिक गुणवत्ता में परिवर्तन आएगा। सभी शिक्षकों को शिक्षक संदर्शिका तथा वर्क बुक का सही प्रकार से प्रयोग करना होगा। बच्चों को अलग-अलग विषय समझाने के लिए शिक्षकों ने स्वयं टीएलएम बनाई और उसका प्रदर्शन किया। इसके अलावा प्रशिक्षण में टीम बिल्डिंग गतिविधि, राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा आदि पर चर्चा की गई।

इस दौरान एआरपी संजीव कुमार, जितेंद्र सिंह, अनुपम त्रिपाठी, आकाश सिंह, राजकुमार भास्कर, अमृतलाल, कल्पना, अनूप द्विवेदी, पीतांबर यादव, मनोज पांडेय, कमलेश कुशवाहा, मारकंडे प्रसाद, अरविंद यादव, आशुतोष व्यास, अनवर अली, शिवेंद्र मिश्रा, विनीत पांडेय, राजेश भारती, राहुल वर्मा आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking