News Addaa WhatsApp Group

सामाजिक क्रांति के अग्रदूत व किसानों के मसीहा थे गेंदा बाबू- एके शर्मा

सुनील नीलम

Reported By:

Nov 15, 2023  |  5:37 PM

56 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सामाजिक क्रांति के अग्रदूत व किसानों के मसीहा थे गेंदा बाबू- एके शर्मा

कुशीनगर । बुधवार को तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ गांव के सीताराम चौराहा पर स्थित गेंदा सिंह स्मारक लघु माध्यमिक विद्यालय परिसर में
बाबू गेंदा सिंह सेवा संस्थान के तत्वावधान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रदेश के प्रथम नेता प्रतिपक्ष, चार बार विधायक, प्रदेश सरकार में दो बार मंत्री व सांसद रहे स्व. गेंदा सिंह की 46 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्व. सिंह के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिन्हों के अनुसरण का संकल्प लिया।
सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि गेंदा बाबू ने छितौनी-बगहां पुल, एपी बांध, गन्ना प्रजनन अनुसंधान केन्द्र, लक्ष्मीपुर फार्म, बकरी फार्म, 12 किमी लंबा टीबी मार्ग, गंडक नहर प्रणाली, मसाला फार्म, आलू फार्म, रेशम फार्म, कृषि विज्ञान केन्द्र उनकी ही देन हैं। वे किसानों के मसीहा थे। सभा की अध्यक्षता कर रहे देवरिया के सांसद रमापति त्रिपाठी ने कहा कि बाबू गेंदा सिंह महान विचारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, किसानों के हितैषी होने के साथ एक सच्चे लोकसेवक थे।

आज की हॉट खबर- देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत...

उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन अपने लिए नहीं बल्कि दूसरे लोगों की भलाई में समर्पित कर दिया। मूल्यों की राजनीति में उनका विश्वास था। यही कारण है कि आज भी उनका जीवन हमारे बीच प्रासंगिक है। ऐसे महान विभूति के चरित्र से हमें प्रेरणा लेने की जरूरत है। कुशीनगर के सांसद विजय दूबे ने कहा कि गेंदा सिंह का संपूर्ण जीवन किसानों की खुशहाली और तरक्की को समर्पित था। किसान और गांव की जिंदगी कितनी अधिक बेहतर बन सकती थी। इसके लिए उन्होंने सड़क से सदन तक संघर्ष किया। फाजिलनगर के विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बाबू गेंदा सिंह ने खेती किसानी के स्वरूप में व्यापक परिवर्तन करते हुए सेवरही इलाके में एशिया स्तर का शोध संस्थान, बकरी फार्म, मसाला फार्म, सब्जी अनुसंधान के साथ नहरों का जाल बिछाया। भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि स्व. गेंदा सिंह समाजिक क्रांति के अग्रदूत और किसानों के मसीहा थे। उनका अनुसरण करके ही समाज का विकास किया जा सकता है। नौजवानों को बाबू गेंदा सिंह के व्यक्तित्व से सीख लेने की जरूरत है। श्रद्धांजलि सभा को भाजपा के जिला प्रभारी रमेश सिंह, विधायकगण डा. असीम कुमार, विवेकानंद पांडेय, मोहन वर्मा, मनीष जायसवाल, पूर्व विधायक डा. पीके राय, गंगा सिंह कुशवाहा, शशि शर्मा आदि ने संबोधित किया। इसके पूर्व सभा का शुभारंभ स्व. गेंदा बाबू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। सुरेंद्र नाथ राय, सुनील त्रिपाठी सुमन, अखिलेश्वर पांडेय, ऋषिकांत मिश्र आदि पत्रकारों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अजय गिरी ने गीत प्रस्तुत किया। संचालन राधेश्याम त्यागी ने किया।

आयोजक व भारत सरकार के कारपोरेट मंत्रालय के हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य डा. पुनीत राय, रजनीश राय व सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, जिला संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ भाजपा हरिशंकर राय ने स्वागत व आभार व्यक्त किया। इस दौरान दिवाकर मणि त्रिपाठी, राधेश्याम पांडेय, मनोज पांडेय, डा. विजय राय, डा. वशिष्ठ राय, शिक्षक नेता अरुणेंद्र राय, चंद्रप्रभा पांडेय, अजय राय, श्रीनिवास राय, चंद्रप्रकाश चमन, रमाकांत पांडेय, राकेश जायसवाल, पारसनाथ सिंह, अनवर अंसारी, प्रवीण शाही, अनुज राय, जितेंद्र गुप्ता, दिग्विजय पराशर, मनीष राय, मीडिया प्रभारी अशोक राय आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking