News Addaa WhatsApp Group

सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए गोस्वामियों ने भरी हुंकार…गुरु गोरक्षनाथ मंदिर के धर्मशाला में आयोजित हुआ गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी महासंघ का राष्ट्रीय सम्मेलन व सम्मान समारोह

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Oct 29, 2023  |  5:40 PM

63 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए गोस्वामियों ने भरी हुंकार…गुरु गोरक्षनाथ मंदिर के धर्मशाला में आयोजित हुआ गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी महासंघ का राष्ट्रीय सम्मेलन व सम्मान समारोह

गोरखपुर। गुरु गोरक्षनाथ मंदिर स्थित हिन्दू आश्रम में गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा राष्ट्रीय सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां सभी उपस्थित गोस्वामियों ने सनातन धर्म व समाज के प्रचार प्रसार के लिए हुंकार भरी है।

आज की हॉट खबर- करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

रविवार को गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में आयोजित गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी महासंघ के राष्ट्रीय सम्मेलन व सम्मान समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष दिवाकर उर्फ मुन्ना गिरि ने किया। जहां राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन में महामंडलेश्वर रामबालक दास त्यागी को राष्ट्रीय संरक्षक व प्रवक्ता तथा गोण्डा जनपद से राम अशीष भारती को राष्ट्रीय प्रवक्ता, जितेन्द्र पुरी को राष्ट्रीय महामंत्री,सुनील भारती को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री तथा रामबृक्ष गिरी को प्रदेश अध्यक्ष आलोक गोस्वामी को विशिष्ट सदस्य की घोषणा की गई जहां संगठन को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर रामबालक दास त्यागी ने कहा कि गोस्वामी जाति नहीं सभी जातियों का मार्गदर्शक हैं।आप लोग नेता नहीं कार्यकर्ता बनिए।साथ ही किसी संगठन को विस्तार हेतु कार्यकर्ता, कार्यालय,कार्यक्रम,व कोष से ही संभव है।आदि काल से ही गोस्वामियों ने ही सनातन धर्म के प्रचार प्रसार का कार्य किया है।वहीं नव नियुक्त राष्ट्रीय प्रवक्ता राम अशीष भारती ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए शिक्षा ही मुख्य शस्त्र है। वहीं राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष सलील गिरि ने कहा कि समाज के लिए गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी महासंघ पूरे देश में संगठन का विस्तार करते हुए गोस्वामियों को अपनी ताकत पहचानने का कार्य करेगा।नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रामबृक्ष गिरी ने अपने संबोधन में कहा कि सभी गोस्वामियों के सहयोग से संगठन राष्ट्रीय स्तर पर खड़ा होगा जो जिम्मेदारी आप सभी ने दिया है जहां संगठन के विस्तार में कहीं कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र गिरी,नव नियुक्त जिलाध्यक्ष कुशीनगर बासुदेव गिरी,अजय गिरी, जितेन्द्र पुरी, मनोज भारती, सुनील भारती, जिलाध्यक्ष गोरखपुर हनुमान गिरी, जिलाध्यक्ष देवरिया विजय पर्वत आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री गोस्वामी डा गौरव भारती ने किया।

इस दौरान सतीश भारती, ज्ञानेंद्र पुरी, अशोक गोस्वामी, प्रदीप गोस्वामी,रिंकू गिरी, हेमचंद्र गिरी, संजय गिरी,राजकुमार गोस्वामी, विकास गिरी सहित सैकड़ों गोस्वामी मौजूद रहें।

संबंधित खबरें
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking